Bangladesh vs Pakistan 1st Test, Day 3: बांग्लादेश ने पहले दिन शानदार बल्लेबाजी कर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली थी, लेकिन दूसरे दिन पाकिस्तान ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले का रंग ही बदल दिया। अब तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर जहां पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 386 रन बनाकर सिमट गई तो वहीं दिन का खेल खत्म होने पर बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए थे और उनके पास 34 रनों की बढ़त हासिल थी।

पाकिस्तान की इस मैच में पहली पारी के बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए को उसमें अजान अवैस के बल्ले से शानदार 103 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं इसके अलावा अब्दुल्लाह फजल ने 60, सलमान आगा ने 58 और मोहम्मद रिजवान ने 59 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी में मेहदी हसन मिराज ने जहां 5 विकेट हासिल किए तो वहीं इसके अलावा तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम ने 22 विकेट अपने नाम किए जबकि नाहिद राणा एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
बांग्लादेशी की पहली पारी 413 रन पर सिमटी। इसके बाद डेब्यू कर रहे युवा ओपनर अजान अवैस ने नाबाद गेंदबाजी जमाकर पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 1 विकेट खोकर 179 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे। पहले टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश ने 301/4 से अपनी पारी आगे बढ़ाई और बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश की, लेकिन मोहम्मद अब्बास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को 413 रन पर समेट दिया। अब्बास ने 92 रन देकर 5 विकेट झटके और पाकिस्तान की मैच में वापसी कराई। उनकी सटीक लाइन और लेंथ के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके।
पाकिस्तान की प्लेइंग XI: इमामउलहक, अजान अवैस, अब्दुल्ला फजल, शान मसूद , सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान , सलमान आगा, शाहीन अफरीदी, नोमान अली, हसन अली, मोहम्मद अब्बास।
बांग्लादेश की प्लेइंग XI: महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो , मुशफिकुर रहीम, लिटन दास , मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, एबादोत हुसैन



