India

आपको जो मिल रहा वो आधा हो जाएगा… पीएम मोदी ने तेलंगाना के सीएम से क्यों कहा ऐसा?

तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बीच हल्केफुल्के अंदाज में संवाद देखने को मिला. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान सीएम रेवंत से कहा कि सरकार उन्हें उतना सबकुछ देने को तैयार है, जितना उन्होंने पिछले 10 सालों में गुजरात को दिया है. लेकिन जैसे ही हम ये करेंगे, आपको अभी जो कुछ मिल रहा है, वह आधा रह जाएगा. पीएम मोदी के इतना कहते ही मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं की हंसी छूट गई.

आपको जो मिल रहा वो आधा हो जाएगा… पीएम मोदी ने तेलंगाना के सीएम से क्यों कहा ऐसा?
आपको जो मिल रहा वो आधा हो जाएगा… पीएम मोदी ने तेलंगाना के सीएम से क्यों कहा ऐसा?

रविवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि रेवंत ने कहा था, ‘हम राजनीति के बारे में बात नहीं करेंगे, इसलिए मैं भी इस बारे में बात नहीं करूंगा. और इसलिए, मैं रेवंत से गैरराजनीतिक मामलों पर बात करूंगा. मैं यह कहना चाहूंगा कि मैं आपको उतना सब कुछ देने के लिए तैयार हूं, जितना भारत सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में गुजरात को दिया है.’

#WATCH | Hyderabad, Telangana: Prime Minister Narendra Modi says, “… I would like to tell Revanth Reddy that whatever the Government of India has given to Gujarat in 10 years of rule, I am ready to give to you, but based on my knowledge that as soon as I do that, what you are https://t.co/t8yEOK08wx pic.twitter.com/hFkOVtyxjM

— ANI May 10, 2026

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘लेकिन अपनी जानकारी के आधार पर मैं आपको बता सकता हूं कि जैसे ही मैं ऐसा करूंगा, आपको जो कुछ भी मिल रहा है, वह आधा रह जाएगा. आप जहां भी पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंच नहीं पाएंगे. इसलिए उनसे बेहतर है कि आप मेरे साथ आ जाएं.’

केंद्र की मनमोहन सरकार गुजरात मॉडल हुआ था विकसित

इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, ‘जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. उस समय मनमोहन सिंह ने 10 सालों में देश के लिए ‘गुजरात मॉडल’ विकसित किया था. मनमोहन सरकार ने हर तरह से गुजरात की मदद की थी. आज तेलंगाना की जनता को भी वैसी ही उम्मीद है. आज जब वह पीएम हैं तो तेलंगाना की जनता को मुझसे भी वैसी ही उम्मीद है कि आने वाले 10 सालों में यानी 20234 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुँचने के लिए एक ‘तेलंगाना मॉडल’ तैयार होगा.’

‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ आयोजित करने का फैसला

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, ‘तेलंगाना में देश की कुल आबादी का 3% से भी कम हिस्सा रहता है. हमारा लक्ष्य है कि जब प्रधानमंत्री का 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना पूरा होगा, तब हम देश की GDP में 10% का योगदान देंगे.’

#WATCH | Hyderabad, Telangana: Chief Minister Revanth Reddy says, “… If the work is not progressing at the same pace as the intensity with which you are striving for a developed India, then Telangana, too, wants to join hands with you… We are promising to PM that Telangana is pic.twitter.com/lR1bJXTlgs

— ANI May 10, 2026

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आगे कहा कि यह केंद्र सरकार का कार्यक्रम नहीं है, यह विकास का उत्सव है. राज्य को आगे ले जाने के लिए यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. हमने ‘विकसित भारत’ के साथ जुड़ने के लिए ‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ आयोजित करने का फैसला किया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply