CrimeIndia

Washim Police: समृद्धि महामार्ग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.31 करोड़ रुपए का गुटखा जब्त

Washim Gutkha Seizure: समृद्धि महामार्ग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 31 लाख 51 हजार 250 रुपए का प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू ज़ब्त किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई। 9 मई की रात लगभग 9 बजे कारंजा लाड टोल नाका पर महामार्ग पुलिस द्वारा वाहन जांच की जा रही थी। नागपुर प्रादेशिक विभाग के पुलिस अधीक्षक यशवंत सोलंके के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक कृष्णकन्हैया पवार और पुलिस दल ने संदिग्ध आयशर गाड़ी क्रमांक एमएच 40 सीटी 2964 को रोककर जांच की।

Washim Police: समृद्धि महामार्ग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.31 करोड़ रुपए का गुटखा जब्त
Washim Police: समृद्धि महामार्ग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.31 करोड़ रुपए का गुटखा जब्त

वाशिम महामार्ग पुलिस की सतर्कता

गाड़ी से मीठी महक आने पर ड्राइवर से पूछताछ की गई। ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी में तंबाकू जैसा सामान है और यह अमरावती निवासी जावेद नामक व्यक्ति का है। इसके बाद उपनिरीक्षक पवार ने तुरंत जानकारी वाशिम विभाग के प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक नितिनकुमार दांदडे को दी।

ये भी पढे़:

फूड एंड ड्रग प्रशासन विभाग की जांच

वाहन को कारंजा शहर पुलिस स्टेशन लाया गया। प्रशासन विभाग की जांच में पुष्टि हुई कि गाड़ी में रखा सामान प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू है। पुलिस उपनिरीक्षक पवार की शिकायत पर कारंजा शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोलंके के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक दांदडे, उपनिरीक्षक पवार, हेड कॉन्स्टेबल अमोल इंगोले और कॉन्स्टेबल आनंद काकडे ने की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply