आईपीएल 2026 में आज रात मुंबई इंडियंस का सामना आरसीबी की टीम से होना है. आरसीबी को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए ये बड़ा मौका है, कि वो आरसीबी की टीम को शिकस्त दे सके.

मुंबई इंडियंस की टीम अब आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है, लेकिन आरसीबी अभी भी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद न के बराबर है.
RCB ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला
मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेले जाने वाले इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं और हार्दिक पंड्या आज के मैच में भी टीम का हिस्सा नही हैं. वहीं रजत पाटीदार के हाथो में आरसीबी की कमान है.
आज के मैच में अगर आरसीबी की टीम जीतती है, तो उसके प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रहेगी, लेकिन अगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा तो उनकी टीम के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो जाएगा. वहीं मुंबई इंडियंस को कुछ खास फर्क नही पड़ने वाला है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार , जितेश शर्मा , टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार।
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन , नमन धीर, सूर्यकुमार यादव , तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।
इस मैच में दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
आरसीबी देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर.
मुंबई इंडियंस ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर.



