इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार को चेपक स्टेडियम में उर्विल पटेल की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। चेन्नई सुपर किंग्स के इस बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ 13 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने 23 गेंद पर 2 चौके और 8 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। उर्विल का यह आईपीएल में पहला अर्धशतक था।

आईपीएल 2025 में इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े उर्विल पटेल ने के खिलाफ नंबर3 पर बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ने के बाद पर्ची दिखाकर जश्न मनाया। उर्विल यह अर्धशतक अपने पिता को समर्पित किया। पर्ची पर लिखा था, ‘ पापा यह आपके लिए है।’
उर्विल पटेल ने 7 गेंद पर लगातार 7 बाउंड्री लगाए
उर्विल पटेल ने 7 गेंद पर लगातार 7 बाउंड्री लगाए। उन्होंने लगातर पांच छक्के और फिर चौका जड़ा। अगली गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा। उर्विल ने आवेश खान को लगातार तीन छक्के जड़े। इसके बाद दिग्वेश राठी को तीन छक्के और चौका जड़ा। लगातार दो ओवरों में 2525 रन बनाए।
उर्विल ने यशस्वी की बराबरी की
उर्विल ने 13 गेंद पर अर्धशतक जड़कर यशस्वी जायसवाल के आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यशस्वी ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। अर्धशतक के बाद भी उर्विल धीमे नहीं हुए और बेहतरीन पारी खेली। शाहबाज अहमद ने उन्हें आवेश खान के हाथों कैच कराया। उन्होंने 22 गेंद पर 65 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर यह मैच अपने नाम कर लिया। चेन्नई के 12 अंक हो गए।
धोनी की एकसाथ रोहितविराट ने की बराबरी
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 278 मैच खेले हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी 278278 मैच हो गए हैं। खास बात यह है कि विराट कोहली ने एक ही फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है।।



