इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स बन गई। चेन्नई सुपर किंग्स से रविवार को हार के बाद अंक तालिका में उसके नाम के आगे ई लिख गया। लखनऊ सुपर जायंट्स के 11 मैच में 6 अंक हैं। अगले तीन मैच जीतने पर भी वह 12 अंक तक ही पहुंच पाएगी। छह टीमों के पहले से ही 12 या उससे ज्यादा के अंक हैं। ऐसे में 12 अंक पर प्लेऑफ में जगह बनाना संभव नहीं होगा।

चेन्नई, राजस्थान और पंजाब से मुकाबला
लखनऊ सुपर जायंट्स अब अन्य टीमों का प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण बिगाड़ सकती है। उसे आखिरी तीन मैच चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स से खेलना है। तीनों टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के 1111 मैचों में 1212 अंक हैं। पंजाब किंग्स के 10 मैच में 13 अंक हैं। चेन्नई को अगले तीन मैच लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है।
पंजाब किंग्स को कम से कम दो मैच जीतने होंगे
सनराइजर्स और गुजरात दोनों के 1414 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। दिल्ली और मुंबई के भी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी कम है, लेकिन राजस्थान से पांच टीमें आगे हैं। पंजाब किंग्स 21 अंक तक पहुंच सकती है। उसे दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ना है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे कम से कम 2 मैच जीतने होंगे।
उर्विल पटेल ने रचा इतिहास
सीएसके के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो इस लीग में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल की बराबरी पर आ गए। ।



