IndiaTrendingUttar Pradesh

मुरादाबाद में संदिग्ध हालत में मासूम की मौत, 7 दिन बाद गटर में मिला शव; परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की ‘PS ग्रीन’ हाई स्ट्रीट इलाके से मासूम की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. उसकी मौत ने सुरक्षा व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं. पिछले करीब सात दिनों से लापता एक सात वर्षीय मासूम हसन का शव सोसाइटी के ही एक निर्माणाधीन बंगले के गटर में बरामद हुआ है. बिहार की रहने वाली मृतक की मां कुरेशा का रोरोकर बुरा हाल है.

मुरादाबाद में संदिग्ध हालत में मासूम की मौत, 7 दिन बाद गटर में मिला शव; परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
मुरादाबाद में संदिग्ध हालत में मासूम की मौत, 7 दिन बाद गटर में मिला शव; परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

बेटे की मौत के बाद से ही मां का रोरोकर बुरा हाल है. वह बिहार से मुरादाबाद आकर मजदूरी कर जीवनयापन कर रही थी. इसी बीच अचानक बेटे का गायब होने और गटर में शव मिलने की घटना से उसे तोड़कर रख दिया है. परिजन की आरोप है कि हसन की मौत कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है. मां ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 4 मई को बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन छह दिन बाद पुलिस क्षतविक्षत हालत में उसका शव खोज पाई.

‘इकलौता सहारा था हसन’

इस घटना से इलाके में भी भारी तनाव का माहौल है. परिजन ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा भी किया. कुरेशा ने रोते हुए बताया कि हसन उनका इकलौता सहारा था, जिसे अपने भाई से गोद लेकर बड़े ही लाड प्यार से पाल रही थी. बता दें कि पॉश कॉलोनी के गटर में बच्चे का शव मिलने के मामला में विवाद और व्यक्तिगत रंजिश की बात उभरकर सामने आ रही है. पीड़ित महिला ने सीधे तौर पर खलील, रईस और नजमा नाम के व्यक्तियों पर हत्या का शक जताया है.

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

महिला का आरोप है कि इन लोगों ने पहले भी उन्हें अंजाम भुगतने और काम से हटने की धमकी दी थी. वह पिछले सात महीनों से इस कॉलोनी में राहुल नामक मालिक और ठेकेदार अब्दुल रहमान के अधीन चिनाई का काम कर रही थी. महिला का दावा है कि बच्चे की स्थिति को देखकर साफ पता चलता है कि उसका मर्डर किया गया है. परिजनों का कहना है कि पुलिस को दी गई शुरुआती जानकारी के बावजूद समय रहते उचित कार्रवाई न होने के कारण उनके बच्चे की जान चली गई.

गटर में मिला बच्चे का शव

​बच्चे का शव गटर में मिलने के बाद से ही मजदूरों में आक्रोश है. बिलखती मां ने हाथपैर जोड़कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके. निर्माणाधीन बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों और सीसीटीवी न लगने पर कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस अब ठेकेदार, मालिक और उन संदिग्धों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है जिनका नाम कुरेशा ने लिया है. परिजनों का साफ कहना है कि जब तक उन्हें ‘इंसाफ’ नहीं मिलता और दोषियों को सजा नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply