Madhya Pradesh

रेप, हत्या और फिर फंदे से लटकाया शव… जबलपुर में मेड मर्डर केस में उबाल; भीड़ ने आरोपी के घर पर किया पथराव

Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक शख्स ने अपने घर की मेड की सिर्फ इज्जत ही नहीं लूटी, बल्कि उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. पहले लोगों ने महिला के शव को पुलिस थाना के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया और इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया है.

रेप, हत्या और फिर फंदे से लटकाया शव… जबलपुर में मेड मर्डर केस में उबाल; भीड़ ने आरोपी के घर पर किया पथराव
रेप, हत्या और फिर फंदे से लटकाया शव… जबलपुर में मेड मर्डर केस में उबाल; भीड़ ने आरोपी के घर पर किया पथराव

दरअसल, यह पूरी घटना घमापुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अतुल कोरी के घर पर मृतका आरती चौधरी मेड का काम करती थी. घटना के वक्त आरोपी के मातापिता एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा गए हुए थे. घर को सूना पाकर आरोपी ने आरती को काम के बहाने बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की और बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया.

दुष्कर्म के दौरान दबाया गला

पुलिस जांच खुलासा हुआ यह हुआ है कि आरोपी पर हैवानियत इस सवार थी कि दुष्कर्म के दौरान जब महिला ने विरोध किया, तो उसने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसका गला दबाकर हत्या कर दी.इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपी ने शव के साथ दरिंदगी की. इसके बाद खुद को बचाने के लिए उसने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या लगे. हैवानियत की हद तो तब पार हो गई, जब आरोपी ने फांसी पर लटकाने के दौरान अपनी मां को वीडियो कॉल किया और उन्हें पूरा मंजर दिखाया.

भीड़ ने आरोपी के घर पर किया पथराव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप और गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. शनिवार को गुस्साए परिजनों और स्थानीय निवासियों ने घमापुर थाने के सामने शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया था. रविवार यानी आज आक्रोशित भीड़ आरोपी अतुल कोरी के घर पहुंच गई. लोगों ने उसके घर पर जमकर पथराव किया और तोड़फोड़ की. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ ने घर में आग लगाने की कोशिश भी की, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रोका.

बुलडोजर कार्रवाई की उठी मांग

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय महिलाओं और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है. स्थानीय महिलाओं का कहना है कि ऐसी दरिंदगी के लिए सिर्फ जेल काफी नहीं है. लोग मांग कर रहे हैं कि प्रशासन तुरंत आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाए. स्थानीय नागरिक गणेश प्रसाद ने कहा जब तक न्याय नहीं होगा और आरोपी का घर जमींदोज नहीं किया जाएगा, तब तक गुस्सा शांत नहीं होगा. वहीं, आरोपी के घर तोड़फोड़ के दौरान लोगों ने आसपास के घरों में पथराव कर दिया.

आरोपी गिरफ्तार किया गया

जिसके बाद आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए. लोगों का कहना था कि आरोपी ने गलत किया है उसके घर तोड़फोड़ की जाए, लेकिन हम लोगों ने क्या बिगाड़ा है? घमापुर थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से आरोपी अतुल कोरी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ रेप और हत्या की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है. कानून हाथ में लेने वालों पर भी नजर रखी जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply