DharamIndiaTrending

Numerology: साक्षात लक्ष्मी का रूप हैं इस मूलांक की लड़कियां, ससुराल में कदम रखते ही खुल जाते हैं कुबेर के भंडार!

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र में मूलांक 6 की लड़कियों को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। कहते हैं इन पर धन और वैभव के कारक शुक्र की विशेष कृपा रहती है। यही कारण है कि जहां भी इनके शुभ कदम पड़ते हैं वहां खुशहाली और समृद्धि खुद ब खुद चली आती है। बता दें महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मी लड़कियों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक की लड़कियों के तेज भाग्य से पति की किस्मत में चार चांद लग जाते हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 6 की लड़कियों की खासियतें।

Numerology: साक्षात लक्ष्मी का रूप हैं इस मूलांक की लड़कियां, ससुराल में कदम रखते ही खुल जाते हैं कुबेर के भंडार!
Numerology: साक्षात लक्ष्मी का रूप हैं इस मूलांक की लड़कियां, ससुराल में कदम रखते ही खुल जाते हैं कुबेर के भंडार!

ससुराल के लिए होती हैं ‘लक्ष्मी का रूप’

मूलांक 6 की लड़कियां किस्मत की धनी होती हैं। इन्हें लाइफ में सारी सुखसुविधाएं प्राप्त होती हैं। इतना ही नहीं इनकी तेज किस्मत का फायदा इनके परिवार वालों को भी मिलता है। कहते हैं जिस घर में इनकी शादी होती है वहां के लोगों की किस्मत चमक जाती है। इनसे शादी करके इनके पति को करियर में खूब तरक्की मिलने लगती है। ये जहां रहती हैं वहां धनधान्य की कभी कमी नहीं होती। इसी कारण से इन्हें मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है।

शुक्र की पाती हैं खास कृपा

मूलांक 6 की लड़कियों पर शुक्र देव की असीम कृपा रहती है। जिस कारण से इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। इनके ससुराल में शुभ कदम पड़ते ही आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है। इनके अच्छे भाग्य से इनके परिवार में पैसों की कभी कमी नहीं होती है।

अच्छी पत्नी साबित होती हैं

इस मूलांक की लड़कियां अच्छी लाइफ पार्टनर साबित होती हैं। अपने पति के कहे बिना ही उनकी हर बात समझ जाती है। इनका केयरिंग और लविंग नेचर इन्हें परिवार में खूब सम्मान दिलाता है। ये लड़कियां घर को सजाने और व्यवस्थित रखने में माहिर होती हैं और घर का माहौल हमेशा सकारात्मक बनाए रखती हैं। 

मूलांक 6 की लड़कियों का स्वभाव

इस मूलांक की लड़कियां बुद्धिमान, मृदुभाषी, हंसमुख और मिलनसार स्वभाव की होती हैं। अपने इन्हीं गुणों के कारण ये घरपरिवार की लाडली होती हैं। ये घर को स्वर्ग बना देती हैं। जिससे घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास रहता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply