Delhi

DTC बसों में खत्म होगा मुफ्त ‘पिंक टिकट’ का दौर, 1 जुलाई से चलेगा सिर्फ स्मार्ट सहेली कार्ड

केजरीवाल सरकार में महिलाओं के लिए DTC बस में मुफ्त सफर के लिए शुरू किए गए पिंक टिकट अब अपने अंतिम दौर में हैं. मौजूदा सरकार अब इसमें बदलाव करने जा रही है. सरकार जल्द ही पिंक टिकट को बंद कर केवल स्मार्ट पिंक सहेली कार्ड के जरिए महिलाओं को DTC बस में मुफ्त सफर की सुविधा देगी. सरकार महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त सफर के नियमों में बदलाव कर रही है.

DTC बसों में खत्म होगा मुफ्त ‘पिंक टिकट’ का दौर, 1 जुलाई से चलेगा सिर्फ स्मार्ट सहेली कार्ड
DTC बसों में खत्म होगा मुफ्त ‘पिंक टिकट’ का दौर, 1 जुलाई से चलेगा सिर्फ स्मार्ट सहेली कार्ड

जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई से दिल्ली की DTC बसों में सिर्फ पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के साथ ही महिलाएं फ्री सफर कर पाएंगी. 1 जुलाई से दिल्ली की सरकारी बसों में मौजूदा ‘पिंक टिकट’ की सुविधा पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी. यानी अब बस में सफर के दौरान कागजी टिकट नहीं, बल्कि डिजिटल कार्ड अनिवार्य होगा.

‘पिंक टिकट’ सेवा होगी बंद

इसके साथ ही ‘पिंक टिकट’ सेवा बंद होने के बाद दिल्ली के बाहर की महिलाएं भी DTC बसों में मुफ्त सफर नहीं कर पाएंगी. हालांकि दिल्ली की रहने वाली महिलाएं जिनके पास दिल्ली में रहने का प्रमाण पत्र मौजूद है, वो पिंक स्मार्ट कार्ड बनवाकर मुफ्त सफर का लाभ उठा सकेंगी. सरकार का कहना है कि इससे पूरी व्यवस्था ज्यादा पारदर्शी बनेगी और यात्रियों का सटीक रिकॉर्ड भी तैयार हो सकेगा.

6 लाख महिलाओं ने बनवाए पिंक स्मार्ट कार्ड

दिल्ली सरकार कई महीने पहले पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाने की शुरुआत कर चुकी है. इस पिंक स्मार्ट कार्ड की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2 मार्च, 2026 को की थी. जानकारी के मुताबिक मार्च अभी तक तकरीबन 6 लाख महिलाएं पिंक स्मार्ट कार्ड बनवा चुकी हैं. लेकिन, अभी इसका इस्तेमाल बहुत कम हो रहा है. फिलहाल करीब 10 लाख महिलाएं रोजाना दिल्ली की बसों में यात्रा कर रही हैं और इनमें से सिर्फ 56 प्रतिशत महिलाएं ही स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर रही हैं. सरकार चाहती है की DTC बसों का इस्तेमाल करने वाली सभी महिलाएं स्मार्ट कार्ड बनवाएं ताकि इसमें पारदर्शिता बनी रहे.

केजरवाल ने शुरु की थी योजना

दिल्ली सरकार के मुताबिक पिंक स्मार्ट कार्ड के जरिए महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए दी जा रही सब्सिडी सिस्टम में बदलाव लाना है और इसे केंद्र सरकार की ‘वन नेशन, वन कार्ड’ योजना से जोड़ना है. पिंक सहेली कार्ड को रिचार्ज कराकर इसका इस्तेमाल मेट्रो में भी किया जा सकता है. साल 2019 में अरविंद केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात देते हुए ‘पिंक टिकट’ की शुरुआत की थी, । जोकि अब 1 जुलाई 2026 को बंद हो जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply