BusinessIndiaTrending

रुपया धड़ाम! डॉलर के मुकाबले 139 पैसे की बड़ी गिरावट

USD Vs INR: ईरान संकट गहराने का असर आज रुपये पर हुआ है। अमेरिकी डॉलर के सामने रुपये में बड़ी गिरावट आई है। बता दें कि रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 139 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.90 पर पहुंच गया। अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खारिज करने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। करेंसी एक्सपर्ट ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख और विदेशी पूंजी की भारी निकासी ने रुपये पर और दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.97 पर खुला। फिर मामूली बढ़त के साथ 94.90 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 139 पैसे की भारी गिरावट है।

रुपया धड़ाम! डॉलर के मुकाबले 139 पैसे की बड़ी गिरावट
रुपया धड़ाम! डॉलर के मुकाबले 139 पैसे की बड़ी गिरावट

ईरान युद्ध फिर शुरू होने की आशंका
ईरान युद्ध फिर शुरू होने की आशंका और अमेरिका द्वारा ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप मच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 4.17% की भारी उछाल के साथ 105.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं। वहीं, भारतीय शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को बाजार से 4,110.60 करोड़ रुपये की भारी निकासी की।

शुक्रवार को मजबूत बंद हुआ था रुपया
रुपया शुक्रवार को 71 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.51 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.20 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 810.35 अंक या 1.05 प्रतिशत टूटकर 76,517.84 अंक पर जबकि निफ्टी 225.40 अंक या 0.93 प्रतिशत फिसलकर 23,950.75 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 105.5 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 4,110.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply