BollywoodIndiaTrending

‘PR के दम पर खुद को ‘सुपरस्टार’ कहलवाती हैं एक्ट्रेस’, अमीषा पटेल ने साधा निशाना

अमीषा पटेल ने हाल ही में X पर कई पोस्ट शेयर करके बॉलीवुड की कुछ युवा अभिनेत्रियों और उनकी फेक PR मशीनरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजकल कई अभिनेत्रियां सिर्फ PR के दम पर खुद को ‘सुपरस्टार’ कहलवाती हैं, जबकि उनके खाते में कोई बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं है।

‘PR के दम पर खुद को ‘सुपरस्टार’ कहलवाती हैं एक्ट्रेस’, अमीषा पटेल ने साधा निशाना
‘PR के दम पर खुद को ‘सुपरस्टार’ कहलवाती हैं एक्ट्रेस’, अमीषा पटेल ने साधा निशाना

अमीषा ने लिखा कि असली सुपरस्टार वही होता है जिसकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा हो। उन्होंने अपनी फिल्मों कहो ना… प्यार है, गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 का उदाहरण देते हुए कहा कि ये तीनों बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर रही हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनके पास फेक PR नहीं है, जबकि कई दूसरी अभिनेत्रियां इसी सहारे लोकप्रियता हासिल करती हैं।

उन्होंने यूट्यूबर्स पर भी टिप्पणी की और कहा कि कुछ लोग स्टार्स की आलोचना करके अपना किचन चलाते हैं, इसलिए कलाकारों को उनसे परेशान नहीं होना चाहिए।

इसके अलावा अमीषा पटेल ने गदर 3 को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म निश्चित रूप से बनेगी और रिलीज़ होने पर थिएटरों में हंगामा मच जाएगा। उनके मुताबिक, गदर जैसी फ्रेंचाइज़ी के लिए ₹500 करोड़ तो सिर्फ न्यूनतम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन होगा और इस बार फिल्म का स्केल और स्क्रिप्ट पहले से भी ज्यादा बड़ी होगी।

यह पूरा विवाद YouTuber Shan Prasher के एक रोस्ट वीडियो के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने अमीषा पटेल की आलोचना की थी और उन्हें डिल्यूजनल तक कहा था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply