प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार जंग के असर से बचने के लिए देशवासियों से बड़ी अपील की है. पीएम मोदी ने वर्क फ्रॉम होम अपनाने, सोने की खरीद पर रोक लगाने और डीजलपेट्रोल के इस्तेमाल पर संयम बरतने की अपील की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने स्वदेशी अपनाने और लोकल समानों की खरीद पर जोर दिया है.

ने सोमवार को गुजरात के वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि मेरी देश के हर नागरिक से अपील है कि जहां तक संभव हो, पेट्रोलडीजल का उपयोग कम करें. मेट्रो का उपयोग करें, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करें, कार पुलिंग को बढ़ावा दें, जिनके पास कार है, वो एक गाड़ी में ज्यादा लोगों को साथ लेकर चलें.
सोने की खरीद को टालें
उन्होंने कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी ने अब इतना कुछ आसान बना दिया है कि टेक्नोलॉजी की मदद भी हमारे लिए बहुत फायदेमंद होगी. ये जरूरी है कि सरकारी और प्राइवेट दोनों ही दफ्तरों में वर्चुअल मिटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम की प्राथमिकता दी जाए.
सोने की आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है।
इसलिए, मैं आप सभी से, देशवासियों से आग्रह करूंगा कि जब तक हालात सामान्य न हो, हम सोने की खरीद को टालें।
– पीएम @narendramodi pic.twitter.com/cPvljPlDjq
— BJP May 11, 2026
उन्होंने कहा कि सोने की आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है. इसलिए, मैं आप सभी से, देशवासियों से आग्रह करूंगा कि जब तक हालात सामान्य न हो, हम सोने की खरीद को टालें.
PM Shri @narendramodi inaugurates the Sardardham Hostel in Vadodara, Gujarat. https://t.co/Nl64zwJjfT
— BJP May 11, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि देश का बहुत सारा पैसा सोने के इंपोर्ट पर भी खर्च होता है.मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे अभी सोने की खरीदारी टाल दें, क्योंकि इसकी अभी कोई तुरंत जरूरत नहीं है.
वोकल फॉर लोकल को एक जनआंदोलन बनाएं
पीएम मोदी ने कहा किआज समय की मांग है कि हम वोकल फॉर लोकल को एक जनआंदोलन बनाएं. विदेशी सामान की जगहलोकल उत्पादों को अपनाएं. अपने गांव, अपने शहर, अपने देश के उद्यमियों को ताकत दें. हमें हर छोटेबड़े प्रयास से ऐसे उत्पादों का उपयोग कम करना है जो विदेश से आते हैं और ऐसे व्यक्तिगत कामों से भी बचना है जिसमें विदेशी मुद्रा खर्च होती हो.
मेरी देश के हर नागरिक से अपील है कि जहां तक संभव हो, पेट्रोलडीजल का उपयोग कम करें।
मेट्रो का उपयोग करें, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करें, कार पुलिंग को बढ़ावा दें।
जिनके पास कार है, वो एक गाड़ी में ज्यादा लोगों को साथ लेकर चलें।
डिजिटल टेक्नोलॉजी ने
— BJP May 11, 2026
उन्होंने कहा किहमें भारत के नागरिक के तौर पर अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देनी होगी. इससे पहले के दशकों में भी जबजब देश युद्ध या किसी और अन्य बड़े संकट से गुजरा है, सरकार की अपील पर हर नागरिक ने ऐसे ही अपना दायित्व निभाया है. आज भी जरूरत है कि हम सब मिलकर अपना दायित्व निभाएं… देश के संसाधनों पर पड़ने वाले बोझ को कम करें.
आज समय की मांग है कि हम वोकल फॉर लोकल को एक जनआंदोलन बनाएं।
विदेशी सामान की जगहलोकल उत्पादों को अपनाएं।
अपने गांव, अपने शहर, अपने देश के उद्यमियों को ताकत दें।
– पीएम @narendramodi pic.twitter.com/icAgUUNbYq
— BJP May 11, 2026
उन्होंने कहा कि अगर कोरोना महामारी इस सदी का सबसे बड़ा संकट थी… तो पश्चिम एशिया में युद्ध से बनी परिस्थितियां…इस दशक के बड़े संकटों में से एक है. जब हमने मिलकर कोरोना का मुकाबला कर लिया तो इस संकट से भी अवश्य पार पा जाएंगे. सरकार भी लगातार ये प्रयास कर रही है, कि देश के लोगों पर इसका कम से कम असर हो.
‘स्टार्टअप इंडिया’ मिशन को लेकर कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे युवाओं को सिर्फ़ अनुभव की कमी की वजह से डिग्री पूरी करने के बाद दिशाहीन नहीं रहना चाहिए. इसे ठीक करने के लिए, उन्हें अप्रेंटिसशिप के मौके दिए जा रहे हैं. जरा सोचिए—आने वाले समय में, देश को इतनी बड़ी, स्किल्ड वर्कफोर्स मिलेगी. इसका सबसे बड़ा फ़ायदा देश के मैन्युफ़ैक्चरिंग सेक्टर को होगा.
उन्होंने कहा कि हमारे गुजरात के युवाओं में उद्यम की जन्मजात भावना है. आज, ‘स्टार्टअप इंडिया’ मिशन इन युवाओं के सपनों को बदल रहा है. छोटे शहरों के युवा भी एंटरप्रेन्योर बन रहे हैं. स्टार्टअप इकोसिस्टम में महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है.



