Madhya Pradesh

रीवा में शादी से पहले खुला दूल्हे का ये ‘सीक्रेट’, दुल्हन पक्ष ने तोड़ा रिश्ता; दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. यहां शादी से पहले दूल्हे के अफेयर का खुलासा होने पर लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया. आरोप है कि इसी बात पर विवाद करते हुए लड़के वालों ने लड़की वालों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. सोशल मीडिया के जरिए लड़की वालों को दूल्हे की कुछ फोटो और वीडियो एक लड़की के साथ मिले थे, जो दूल्हे के अफेयर को उजागर कर रही थी.

रीवा में शादी से पहले खुला दूल्हे का ये ‘सीक्रेट’, दुल्हन पक्ष ने तोड़ा रिश्ता; दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
रीवा में शादी से पहले खुला दूल्हे का ये ‘सीक्रेट’, दुल्हन पक्ष ने तोड़ा रिश्ता; दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

दरअसल यह पूरा मामला रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहिया माडौ का है. जैसे ही तिलक चढ़ाने गए लड़की पक्ष को दूल्हे के अफेयर की जानकारी हुई, तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया. ऐसे में दोनों पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते ही कुछ ही मिनटों में हिंसक घटना में बदल गया. आरोप है कि शादी से मना करने पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने लड़की वालों को दौड़दौड़कर पीटा, जिसमें लड़की के भाई सहित कई अन्य लोगों को चोटें आई हैं.

पैसे और दहेज का सामान भी छिना

घायलों की मानें तो लड़के वालों ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि तिलक चढ़ाने के लिए ले गए दहेज का सामान और कैश भी छिन लिया. फिलहाल पीड़ित पक्ष नें मामले की शिकायत बैकुंठपुर थाने में करने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. बताया गया कि 10 मई रविवार को तिलक का कार्यक्रम आयोजित था और लडकी पक्ष तिलक चढ़ाने के लिए लड़के वालों के घर पहुंचे हुए थे.

हंसी से मना करने कर बवाल

यहां सब कुछ हंसीखुशी चल रहा था, तभी लड़की पक्ष ने एक सोशल साइट पर दूल्हे की कुछ फोटो और वीडियो देखे, जिसमें दूल्हा किसी और लड़की के साथ नजर आ रहा था. लडकी पक्ष के लोगों ने जब फोटो और वीडियो के बारे में जानकारी चाही तो दूल्हे ने आनाकानी की. ऐसे में लड़की पक्ष ने शादी से तुरंत मना कर दिया. इसी के बाद बात मारपीट और दहेज का सामान छीनने तक पहुंच गई थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply