इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सोमवार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 202627 सत्र के लिए अंपायरों और मैच रेफरियों के एलीट पैनल का ऐलान कर दिया। अंपायरों में नितिन मेनन अकेले भारतीय हैं। आईसीसी ने मैच अधिकारियों की टीम में कोई बदलाव नहीं किया। मेनन 2020 से एलीट पैनल का हिस्सा हैं। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी के एलीट पैनल में अकेले भारतीय हैं। वह भी पहले से ही सूची में थे।

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने एक रिलीज में कहा, ‘202627 सीजन के लिए एलीट पैनल में बदलाव न करने का फैसला किया है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग को ऊंचे मानक को दिखाता है।’ अंपायर के चयन पैनल में आईसीसी के जनरल मैनेजर क्रिकेट वसीम खान , इंग्लिश प्रीमियर लीग के पूर्व रेफरी माइक रिले, पूर्व इंटरनेशनल अंपायर और अंपायर कोच पीटर मैनुअल और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कमेंटेटर संजय मांजरेकर शामिल थे। इसने मौजूदा पैनल में बदलाव न करने का फैसला करने से पहले अंतराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग और रेफरी के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी
जेफ क्रो , रंजन मदुगले , एंड्रयू पायक्रॉफ्ट , रिची रिचर्डसन , जवागल श्रीनाथ ।
आईसीसी एलीट पैनल ऑफ अंपायर
कुमार धर्मसेना , क्रिस्टोफर गैफनी , एड्रियन होल्डस्टॉक , रिचर्ड इलिंगवर्थ , रिचर्ड केटलबोरो , नितिन मेनन , अल्लाहुद्दीन पालेकर , अहसान रज़ा , पॉल रीफेल , शरफुद्दौला इब्ने शाहिद , रॉडनी टकर , एलेक्स व्हार्फ ।
आईसीसी की वार्षिक वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया का जलवा
आईसीसी की सालाना वनडे रैंकिंग में भारत ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया जबकि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें इस स्थान पर हैं। भारत को एक रेटिंग अंक का नुकसान हुआ, लेकिन फिर भी टीम के 118 अंक हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है जिसके भारत के सिर्फ 5 अंक ही कम है। न्यूजीलैंड के कुल 113 अंक हैं जबकि तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 109 अंक के साथ मौजूद हैं। ।



