IndiaTrending

24 घंटे में पीएम मोदी ने दूसरी बार दिया झटकाः फिर कर दी ये अपील

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में दो बार देशवासियों से सोने की खरीद से बचने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा सोने के आयात पर देश का पैसा विदेश जाता है. गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें हर छोटेबड़े प्रयास से उन उत्पादों का उपयोग कम करना है जो विदेश से आते हैं, और ऐसे व्यक्तिगत कामों से भी बचना है जिनमें विदेशी मुद्रा खर्च होती है.

24 घंटे में पीएम मोदी ने दूसरी बार दिया झटकाः फिर कर दी ये अपील
24 घंटे में पीएम मोदी ने दूसरी बार दिया झटकाः फिर कर दी ये अपील

इससे पहले रविवार को भी प्रधानमंत्री ने मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कई अहम बातें कही थीं. उस दौरान भी उन्होंने विदेशी मुद्रा पर चर्चा की और सोने की खरीद न करने का जिक्र किया था.

आज सोमवार को गुजरात में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें भारत के नागरिक के तौर पर अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देनी होगी. उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी जबजब देश युद्ध या किसी बड़े संकट से गुजरा है, सरकार की अपील पर हर नागरिक ने अपना दायित्व निभाया है. आज भी जरूरत है कि हम सब मिलकर अपना दायित्व निभाएं और देश के संसाधनों पर पड़ने वाले बोझ को कम करें.

पेट्रोलडीजल का उपयोग कम करें

पीएम मोदी ने गुजरात में कहा कि मेरी हर देशवासी से अपील है कि जहां संभव हो, पेट्रोलडीजल का उपयोग कम करें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही उन्होंने सरकारी और निजी दफ्तरों में वर्चुअल मीटिंग और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने कहा कि खाने के तेल के आयात पर भी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है. समय की मांग है कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भी तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से देशहित में एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की थी. इस दौरान उन्होंने दुनिया में जारी जंग के असर का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक संघर्षों का भारत पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सिकंदराबाद में बताया कि पिछले दो महीनों से हमारे पड़ोस में जंग चल रही है, जिसका असर दुनिया के साथसाथ भारत पर भी हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत के पास बड़े पैमाने पर तेल के भंडार नहीं हैं और जंग के चलते पेट्रोलडीजल के दाम आसमान छू रहे हैं.

वडोदरा पहुंचे PM मोदी

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के वडोदरा पहुंचे. वडोदरा के अनखोल में पीएम मोदी ने गुजरात के तीसरे सरदारधाम प्रोजेक्ट से संलग्न विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया. सरदारधाम प्रोजेक्ट के तहत 150 करोड़ के खर्च से निर्मित 2,000 छात्र छात्राओं की शिक्षा के लिए डॉक्टर दुष्यंत और दक्षा पटेल छात्रालय का लोकार्पण भी किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन किसी पुण्य पर्व से कम नहीं है. सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि इन परिणामों ने देशभर में उत्साह का माहौल बनाया है. पीएम मोदी ने बताया कि गुजरात ने हमेशा राजनीतिक स्थिरता को महत्व दिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply