CricketIndiaTrending

DC के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी पंजाब की टीम, वजह जानकर आप भी हो जाओगे इमोशनल

PBKS vs DC: धर्मशाला में खेले जा रहे IPL 2026 के अहम मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों की बांह पर बंधी काली पट्टी ने सभी का ध्यान खींच लिया। फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ब्लैक आर्मबैंड पहनकर मैदान पर क्यों उतरे हैं। अब इसकी वजह सामने आ गई है, जो बेहद भावुक कर देने वाली है। दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी टीम के फिजियो एंड्रयू लेपस की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरे। रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रयू लीपस की मां का 10 मई को निधन हो गया था, जिसके बाद पूरी टीम ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह कदम उठाया।

DC के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी पंजाब की टीम, वजह जानकर आप भी हो जाओगे इमोशनल
DC के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी पंजाब की टीम, वजह जानकर आप भी हो जाओगे इमोशनल

धर्मशाला में सीजन का पहला मैच

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाडियों ने भावुक माहौल के बीच मैदान संभाला। टीम लगातार तीन हार के बाद वापसी की कोशिश में है और अपने दूसरे घरेलू मैदान धर्मशाला में सीजन का पहला मैच खेल रही है।

दिल्ली ने चुनी गेंदबाजी

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने अपनी प्लेइंग इलेवन में पांच बदलाव किए, जिसमें कुलदीप यादव भी बाहर रहने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके अलावा पथुम निसंका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। वहीं पंजाब किंग्स ने सिर्फ एक बदलाव किया। चोटिल लॉकी फर्ग्युसन की जगह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शुइस को आईपीएल डेब्यू का मौका मिला। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान बताया कि फर्ग्यूसन को हल्की चोट है, इसलिए यह बदलाव करना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल , अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल , माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एंगिडी।

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब: पथुम निसांका, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय।

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह , प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर , सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन ड्वार्शुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब: हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply