Madhya Pradesh

MP के राजगढ़ में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, 13 लोग झुलसे; 4 की हालत गंभीर

Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर नगर में सोमवार देर शाम शहर के बीच स्थित प्रसिद्ध चुन्नीलालमुन्नीलाल पेट्रोल पंप में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. पेट्रोल पंप के आसपास घनी आबादी और नजदीक में थाना होने के कारण प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पेट्रोल पंप का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था. इस हादसे में पेट्रोल पंप कर्मचारियों और ग्राहकों सहित कुल 13 लोग झुलस गए. वहीं 15 बाइकें जलकर राख हो गईं.

MP के राजगढ़ में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, 13 लोग झुलसे; 4 की हालत गंभीर
MP के राजगढ़ में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, 13 लोग झुलसे; 4 की हालत गंभीर

13 लोग घायल, 4 को शाजापुर रेफर

हादसे में घायल लोगों को तत्काल पचोर और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है. बाकी घायलों का इलाज पचोर में जारी है.

ये लोग गंभीर रूप से घायल

बलराम गुर्जर, निवासी पुरानी पचोर, धर्मेंद्र प्रताप, निवासी भरेड़ शाहपुर, लतीफ, निवासी पचोर, जगदीश धनगर , निवासी महुआ बोडा, रामबाबू शर्मा, निवासी चोंदापुरा, रितु शर्मा, निवासी चोंदापुरा, मनीष, निवासी पचोर, समंदर भील, निवासी सरेड़ी, शुभम राजपूत, निवासी पचोर, सदाव, निवासी पचोर, सलोनी, निवासी पचोर, अरबाज, निवासी पचोर अमन खान, निवासी पचोर.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचा था. बताया जा रहा है कि उसने बाइक बंद नहीं की थी और इंजन चालू रहते ही पेट्रोल भरवाया जा रहा था. इसी दौरान अचानक बाइक में आग लग गई. घबराए बाइक चालक ने जलती बाइक को पास में खड़े पेट्रोल टैंकर की ओर धकेल दिया, जहां ईंधन खाली किया जा रहा था. इससे आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे पंप को अपनी चपेट में ले लिया.

प्रशासन और पुलिस मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायलों के उपचार की निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस और संबंधित विभाग तकनीकी जांच कर रहे हैं. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पेट्रोल पंप पर वाहन का इंजन बंद रखकर ही ईंधन भरवाएं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply