IndiaTrending

Cooling Food for Summer: फल-सब्जियां ही नहीं…नेचुरली बॉडी हीट कम करते हैं ये पांच फूड, जान लें खाने का सही तरीका

गर्मियों में गोंद कतीरा बेहतरीन इनग्रेडिएंट है जो आपके शरीर को ठंडा रख सकता है. बस रातभर थोड़ा सा गोंद कतीरा भिगोकर रख दें. सुबह तक ये जेल जैसा हो जाएगा. 1 से 1.5 चम्मच गोंद कतीरा पानी में घोलें और इसे पी लें. चाहे तो इसमें थोड़ा सा लेमन और शहद एड किया जा सकता है.

Cooling Food for Summer: फल-सब्जियां ही नहीं…नेचुरली बॉडी हीट कम करते हैं ये पांच फूड, जान लें खाने का सही तरीका
Cooling Food for Summer: फल-सब्जियां ही नहीं…नेचुरली बॉडी हीट कम करते हैं ये पांच फूड, जान लें खाने का सही तरीका

नारियल पानी की तासीर भी ठंडी होती है. इसमें कई मिनरल्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं, इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने से लेकर थकानसुस्ती को दूर करके तुरंत एनर्जी के लिए आप कोकोनट वाटर पिएं. इससे आपके लिवर से लेकर किडनी और स्किन तक को कई फायदे होते हैं. ये नेचुरली शरीर की हीट को कम करने के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक ड्रिंक है.

गर्मियों में आप चिया या सब्जा सीड्स भी ठंडी तासीर के बीज हैं. ये न सिर्फ शरीर को नेचुरली ठंडा रखने में मदद करते हैं, बल्कि आपके डाइजेशन को भी इंप्रूव करते हैं. इससे आपके शरीर को फाइबर के अलावा कई मिनरल्स और गुड फैट भी मिलते हैं. इसे भी पानी में पहले भिगोकर रखें और जब ये जेली जैसे हो जाएं तो आप या तो इसकी ड्रिंक बना सकते हैं या फिर सलाद की ड्रेसिंग भी कर सकते हैं.

गर्मियों में भुना चना या इसका बना सत्तू भी आपके शरीर को ठंडा रखने में हेल्पफुल रहता है. नेचुरली बॉडी हीट को कम करने के लिए सत्तू का शरबत बेहतरीन ड्रिंक है. बिहार में बनने वाले सत्तू के प्याज, हरी मिर्च वाले चटपटे शरबत का स्वाद तो कमाल होता ही है. ये लू से भी बचाता है. चने का सत्तू प्रोटीन का भी बेहतरीन सोर्स है.

सौंफ को खाने के बाद तो खाया ही जाता है, लेकिन गर्मियों में ये बेहतरीन सीड है. दरअसल सौंफ की तासीर ठंडी होती है और ये गर्मी से होने वाली डाइजेशन प्रॉब्लम से निजात दिलाने में भी कारगर है. खाने के बाद आप सौंफ चबाने के अलावा गर्मियों में सौंफ का शरबत पी सकते हैं.

गर्मियों में आप शरीर को ठंडा रखने के लिए जौ का पानी पिएं. ये बॉडी डिटॉक्स का काम भी करता है. ये डाइजेशन इंप्रूव करने से लेकर यूटीआई तक कम कम करने में फायदेमंद माना जाता है. जौ का पानी आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, जिससे वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply