IndiaTrending

सिक्स पैक पाने के लिए क्या करना चाहिए? डाइट से लेकर वर्कआउट तक नोट कर लें पूरी गाइड

सिक्स पैक एब्स पाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि सही डाइट के साथ डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल जरूरी है। सबसे पहले शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम करनी होती है, क्योंकि फैट की परत हटने के बाद ही एब्स नजर आते हैं। चलिए जानते हैं सिक्सपैक पाने के लिए आपको कौन से रूटीन फॉलो करने होंगे?

सिक्स पैक पाने के लिए क्या करना चाहिए? डाइट से लेकर वर्कआउट तक नोट कर लें पूरी गाइड
सिक्स पैक पाने के लिए क्या करना चाहिए? डाइट से लेकर वर्कआउट तक नोट कर लें पूरी गाइड

सिक्सपैक पाने के लिए टिप्स को करें फॉलो:

  • बॉडी फैट करें कम: अगर शरीर में फैट ज्यादा है तो एब्स की मसल्स दिखाई नहीं देतीं। इसलिए सबसे पहले फैट लॉस पर ध्यान देना जरूरी है। इसलिए फाइट कम करने के लिए रोजाना जॉगिंग, रनिंग, साइकलिंग और तेज वॉक जैसी कार्डियो एक्सरसाइज करें।

  • एब्स की एक्सरसाइज है ज़रूरी: सिक्स पैक के लिए आपको एब्स की एक्सरसाइज नियमित रूप से करनी चाहिए। इसके लिए प्लैंक, क्रंचेस, लेग रेज, माउंटेन क्लाइंबर जैसी एक्सरसाइज फायदेमंद मानी जाती हैं।

  • रोजाना करें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग: सिक्स पैक एब्स पाने के लिए सिर्फ पेट की एक्सरसाइज करना काफी नहीं होता, बल्कि पूरे शरीर की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी बेहद जरूरी होती है। जब आप शरीर की अलगअलग मांसपेशियों पर काम करते हैं, तो मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसके लिए स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट्स, पुशअप्स और पुलअप्स जैसी कंपाउंड एक्सरसाइज को अपनी फिटनेस रूटीन में शामिल करें।

  • डाइट करें बेहतर: सिक्स पैक एब्स पाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज काफी नहीं होता, बल्कि सही खानपान भी बेहद जरूरी है। सिक्स पैक एबीएस के लिए , इसलिए लोकैलोरी और न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लेना चाहिए। अपनी डाइट में कम फैट वाला प्रोटीन जैसे चिकन, मछली, टोफू, अंडे और दालों को शामिल करें। साथ ही चीनी और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं। 

  • शरीर को रखें हाइड्रेट: खूब पानी पिएं। शरीर को हाइड्रेट रखना फिटनेस के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर डिटॉक्स रहता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करता है।

  • तनाव कम और नींद पूरी लें: कम नींद लेने से शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है, जिससे फैट लॉस धीमा पड़ सकता है। इसलिए रोजाना 78 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply