IndiaTrendingUttar Pradesh

गाजियाबाद में कैश वैन लूटकांड के दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर, गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल

गाजियाबाद: गाजियाबाद में कैश वैन लूटने वाले दो 2 इनामी बदमाशों को पलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। दोनों पर एकएक लाख का इनाम था। इस कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ वेव सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को हुई। मारे गए बदमाशों ने 6 मई को कैश वैन के ड्राइवर को बंधक बनाकर कैश वैन लूटी थी। बाद में घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर कैश वैन को मसूरी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर छोडकर भाग गए थे।

गाजियाबाद में कैश वैन लूटकांड के दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर, गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल
गाजियाबाद में कैश वैन लूटकांड के दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर, गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल

27 लाख रुपये लूटकर हुए थे फरार

बदमाशों ने कैश वैन के सीसीटीवी डीवीआर को कुल्हाड़ी से तोडा दिया था। कैश वैन से बदमाशों ने करीब 27 लाख रुपया लूटा था। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि मारे गए बदमाशों की पहचान समीर और जुबैर के रूप में हई है। दोनों पर पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने एकएक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। 

जानकारी के मुताबिक, दोनो बदमाश 6 मई को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र से कैश वैन लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने की सख्ती देखकर दोनों बदमाश कैश वैन से 27 लाख रुपये लूटकर वैन को हाइवे पर छोड़ कर फरार हो गए थे। दो बदमाशों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर करीब 8 लाख कैश बरामद किया था। बाकी बदमाशों की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट जुबैर अख्तर

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply