IndiaTrending

Biotin For Hair: क्या बायोटिन सच में बढ़ाता है बालों की ग्रोथ? जानें क्या कहती है रिसर्च

आजकल बालों की समस्या से हर कोई परेशान है. बाल झड़ने से लेकर पतले होना और ग्रोथ न होना जैसी कई समस्याओं से अमूमन लोग जूझ रहे हैं. बालों को भी कई तरह के पोषण तत्वों की जरूरत होती है, जिसमें बायोटिन भी शामिल है. एक ऐसा विटामिन है, जो सप्लीमेंट और कई नेचुरल चीजों की मदद से ले सकते हैं. इसे विटामिन B7 भी कहा जाता है. सोशल मीडिया से लेकर ब्यूटी एक्सपर्ट्स तक, हर जगह बायोटिन को हेल्दी हेयर ग्रोथ के लिए फायदेमंद बताया जाता है. दावा किया जाता है कि यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाकर उनकी ग्रोथ को तेज करता है और हेयर फॉल की समस्या को कम करने में मदद करता है.

Biotin For Hair: क्या बायोटिन सच में बढ़ाता है बालों की ग्रोथ? जानें क्या कहती है रिसर्च
Biotin For Hair: क्या बायोटिन सच में बढ़ाता है बालों की ग्रोथ? जानें क्या कहती है रिसर्च

हालांकि कई लोगों को सवाल रहता है कि क्या सच में बायोटिन बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद है या फिर बस एक ट्रेंड है. अगर आप भी इस सवाल का जवाब चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम जानेंगे बायोटिन बालों के लिए कितना असरदार है. इसकी कमी कैसे पूरी कर सकते हैं और बालों की ग्रोथ के लिए कितना फायदेमंद है.

क्या होता है बायोटिन?

सबसे पहले जान लेते हैं कि बायोटिन क्या होता है और ये कैसे काम करता है. दरअसल, बायोटिन एक प्रकार का विटामिन होता है, जिसे विटामिन बी7 भी कहा जाता है. ये शरीर में भोजन को एनर्जी में बदलने में मदद करता है. साथ ही बालों के साथ ही त्वचा और नाखूनों को भी हेल्दी रखने में अहम रोल अदा करता है. बायोटिन शरीर में केराटिन नाम के प्रोटीन के निर्माण में मदद करता है, जो बालों की मुख्य संरचना का हिस्सा होता है. इसकी कमी पूरी करने के लिए अंडे, नट्स, मछली, बीज और कुछ सब्जियों का सेवन कर सकते हैं. इनमें बायोटिन नेचुरल रूप से पाया जाता है.

बालों के लिए कितना फायदेमंद है बायोटिन?

, अगर शरीर में बायोटिन की कमी हो जाए तो बाल पतले होने, टूटने और झड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे मामलों में बायोटिन सप्लीमेंट्स बालों को मजबूत बनाने और उनकी हेल्थ सुधारने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि कई हेयर केयर प्रोडक्ट्स और सप्लीमेंट्स में बायोटिन का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, रिपोर्ट का कहना है कि जिन लोगों में बायोटिन की कमी नहीं होती, उनमें इसके एक्सट्रा इंटेक का असर हर व्यक्ति में अलग हो सकता है.

क्या बायोटिन बालों की ग्रोथ बढ़ाता है?

अब सवाल ये है कि क्या बायोटिन बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है. तो इसका जवाब ये है कि ऐसा कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो सके कि बायोटिन हर व्यक्ति में तेजी से बाल बढ़ाने का काम करता है. रिसर्च में यह जरूर पाया गया कि जिन लोगों में बायोटिन की कमी थी, उनमें सप्लीमेंट लेने के बाद हेयर ग्रोथ और हेयर हेल्थ में सुधार देखा गया. लेकिन जिन लोगों में इसकी कमी नहीं है, उनके लिए बायोटिन कोई “मैजिक इलाज” साबित नहीं हुआ है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि बालों की ग्रोथ सिर्फ एक विटामिन पर नहीं, बल्कि डाइट, हार्मोन, तनाव और ओवरऑल हेल्थ पर भी निर्भर करती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply