CricketIndiaTrending

CSK को प्लेऑफ की रेस के बीच बड़ा झटका: 14 विकेट और 136 रन बनाने वाला खिलाड़ी लौटा अपने देश, इंजरी ने फिर बढ़ाई चिंता

आईपीएल 2026 के 57 मुकाबले हो चुके हैं और भी रोचक हो चुकी है। उसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स जिसके लिए प्लेऑफ का समीकरण काफी दिलचस्प है उसे बड़ा झटका लगा है। टीम शुरू से ही इंजरी की समस्याओं से जूझ रही है। अब सीजन के अहम मोड़ पर टीम के धाकड़ खिलाड़ी जेमी ओवरटन जांघ में चोट के कारण अपने देश लौट गए हैं। ओवरटन ने इस सीजन चेन्नई के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

CSK को प्लेऑफ की रेस के बीच बड़ा झटका: 14 विकेट और 136 रन बनाने वाला खिलाड़ी लौटा अपने देश, इंजरी ने फिर बढ़ाई चिंता
CSK को प्लेऑफ की रेस के बीच बड़ा झटका: 14 विकेट और 136 रन बनाने वाला खिलाड़ी लौटा अपने देश, इंजरी ने फिर बढ़ाई चिंता

जेमी ओवरटन ने सीजन के 10 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 136 रन बनाए और 14 विकेट झटके हैं। ऐसे में जब प्लेऑफ के टिकट के लिए उठापटक जारी है, उस समय ओवरटन का टीम से बाहर होना, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। इससे पहले टीम खलील अहमद को भी बीच सीजन इंजरी के कारण गंवा चुकी हैं और इन फॉर्म युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे भी टीम से बाहर हुए थे।

फ्रेंचाइजी ने दी पूरी जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा,”ऑफिशियल अनाउंसमेंट, जेमी ओवरटन के बाएं पैर की जांघ में चोट है और वह इसके आगे के इलाज के लिए यूके लौटेंगे।” इस पोस्ट में फ्रेंचाइजी ने ओवरटन की फोटो शेयर की और लिखा ‘Recover. Rise’। कुछ ही घंटों पहले फ्रेंचाइजी ने चोटिल था।

ओवरटन ने इस सीजन सीएसके के लिए गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया था। उन्होंने पिछले पांच मैचों में 6 विकेट झटके हैं। वहीं बल्ले से भी कई मौकों पर उन्होंने उपयोगी रन बनाए हैं। ऐसे में अब फ्रेंचाइजी ओवरटन के बिना किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी, यह देखने वाली बात होगी।

Official Announcement

Jamie Overton has a right thigh injury and will be returning to the UK for further assessment and management. pic.twitter.com/pzlO5qE9Dp

— Chennai Super Kings May 13, 2026

सीएसके के लिए प्लेऑफ का समीकरण

ने अभी तक 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 6 में उन्हें जीत मिली है और पांच में हार का सामना करना पड़ा है। सीएसके के अभी 12 अंक हैं। उसके अगले तीन मैच क्रमश: लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस से होगा। अगर सीएसके को अपनी प्लेऑफ में बिना किसी खतरे के जगह पक्की करनी है तो तीनों मुकाबले जीतने होंगे। वरना तीन में से दो मैच जीतने पर उसे नेट रनरेट और अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

कल का मैच कौन जीता: RCB बनी नंबर 1, केकेआर की उम्मीदें लगभग खत्म; विराट कोहली का बेहतरीन शतक

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार 13 मई की रात कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर अपनी सीजन की 8वीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 बन गई। विराट कोहली ने 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply