Bihar

बारिश-बर्फबारी और 50 की स्पीड से हवा… पहाड़ों पर बदलने वाला है मौसम, दिल्ली सहित इन 15 राज्यों का क्या है हाल?

Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. राजधानी दिल्ली समेत अलगअलग राज्यों में आंधीबारिश का मौसम बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, 13 मई को दिल्ली में बारिश के आसार हैं. बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बारिश-बर्फबारी और 50 की स्पीड से हवा… पहाड़ों पर बदलने वाला है मौसम, दिल्ली सहित इन 15 राज्यों का क्या है हाल?
बारिश-बर्फबारी और 50 की स्पीड से हवा… पहाड़ों पर बदलने वाला है मौसम, दिल्ली सहित इन 15 राज्यों का क्या है हाल?

उत्तर भारत की बात करें तो जम्मूकश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 से 16 मई तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में गरजचमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है.

पंजाब और हरियाणा में कैसा है मौसम?

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा. इन राज्यों में गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 13 से 18 मई तक भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं असम और मेघालय में 13 से 17 मई के बीच कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लगातार बारिश को देखते हुए निचले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश होने की संभावना है. बिहार और झारखंड में कुछ इलाकों में तेज आंधी चल सकती है, जहां हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मध्य भारत के छत्तीसगढ़ में 13 से 16 मई तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में भी गरजचमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. केरल, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply