सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह 38 साल के थे. लखनऊ के सिविल हास्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे. अपर्णा यादव वर्तमान में महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं.

दरअसल, एक हफ्ते पहले बीमार होने के चलते प्रतीक यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालात स्थिर होने के बाद उन्हें घर लाया गया था. मेदांता में भर्ती होने के दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव उन्हें देखने भी गए थे. प्रतीक अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते थे. उनकी मौत क्यों और कैसे हुई, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
कौन थे प्रतीक यादव?
प्रतीक यादव राजनीतिक परिवार से ताल्लुक जरूर रखते थे लेकिन वो खुद राजनीति से दूर थे. वो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक अपनी फिटनेस से जुड़े फोटोवीडियो शेयर करते थे.
यह खबर अभीअभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां .



