IndiaTrendingUttar Pradesh

यूपी के मदरसे में पाकिस्तान निर्मित पंखा, ऐसे सामने आई सच्चाई, फोटो वायरल होने के बाद मचा बवाल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित एक मदरसे इन दिनों विवादों में घिरा है। कारण वहां लगा सीलिंग फैन जिसे बीते दिनों मरम्मत के लिए भेजा गया। यह एक साधारण सफेद रंग का पंखा था, लेकिन उसके मोटर हाउसिंग पर लगे एक लेबल और इंक्रेविंग ने विवाद खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर तीन दिन पहले पंखे की तस्वीर सामने आई, जिसमें उसके मोटर पर ‘Made in Pakistan’ लिखा दिखाई दिया।

यूपी के मदरसे में पाकिस्तान निर्मित पंखा, ऐसे सामने आई सच्चाई, फोटो वायरल होने के बाद मचा बवाल
यूपी के मदरसे में पाकिस्तान निर्मित पंखा, ऐसे सामने आई सच्चाई, फोटो वायरल होने के बाद मचा बवाल

तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर पाकिस्तान में बना यह पंखा मदरसा तक कैसे पहुंचा। पुलिस के मुताबिक ऐसी संभावना है कि पंखे की मरम्मत करने वाले इलेक्ट्रिशियन ने उसके ऊपरी हिस्से पर यह निशान देखा हो जिसके बाद तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई हो।

कुशीनगर के सर्किल ऑफिसर जयंत यादव ने बताया कि पुलिस ने मदरसे के प्रबंधक यूनुस अंसारी से पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि यह सीलिंग फैन एक स्थानीय निवासी ने मदरसे को दान में दिया था। अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने उस स्थानीय निवासी से संपर्क किया। उसने बताया कि यह पंखा उसे उसके बेटे ने दिया था, जो सऊदी अरब में रहता है। बाद में साल 2023 में यह पंखा मदरसे को दान कर दिया गया।

पुलिस ने पंखा दान करने वाले शख्स के बेटे से भी संपर्क किया। उसने बताया कि उसने यह पंखा वर्ष 2020 में सऊदी अरब से खरीदा था और अपने पिता को भेज दिया था। सीओ जयंत यादव ने कहा, “उसने पंखे की खरीद रसीद की कॉपी भी साझा की है। फिलहाल हम दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और यह सत्यापित किया जा रहा है कि आवश्यक कस्टम ड्यूटी का भुगतान किया गया था या नहीं।”

इस मामले में अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला केवल संयोग है या इसके पीछे कोई चिंता की बात है। मदरसे के शिक्षक मेराजुद्दीन अंसारी ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि पंखा सही तरीके से काम नहीं कर रहा था, इसलिए उसे मरम्मत के लिए भेजा गया था।

उन्होंने कहा, “हमें जानकारी नहीं थी कि उस पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा हुआ है। प्रशासन और पुलिस ने जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।” अंसारी ने बताया कि यह मदरसा वर्ष 1994 से लोगों के चंदे के सहारे चल रहा है। पहले यहां कई शिक्षक और छात्र थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई लोग चले गए। उन्होंने कहा कि फिलहाल 50 छात्रों के लिए वह अकेले शिक्षक हैं।

भोपाल: भीड़ ने की युवक की पिटाई, महिला संग होटल में मिलने पर हंगामा, पुलिस ने की कार्रवाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई। भीड़ ने उसके कपड़े उतरवाए और चेहरे पर कालिख व गोबर पोत दी। पुलिस के अनुसार युवक को रविवार शाम एक होटल में दूसरे समुदाय की महिला के साथ रंगे पकड़ने के बाद कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply