CricketIndiaTrending

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को धोया तो भारत को हुआ फायदा, WTC Points Table में अब इस स्थान पर पहुंची टीम इंडिया

ICC WTC Points Table 202527 Update: भारतीय टीम के खिलाड़ी जहां आईपीएल 2026 खेलने में व्यस्त हैं, वहीं भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, इस टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है और पाकिस्तान की इस हार से भारतीय टीम को फायदा हुआ है.

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को धोया तो भारत को हुआ फायदा, WTC Points Table में अब इस स्थान पर पहुंची टीम इंडिया
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को धोया तो भारत को हुआ फायदा, WTC Points Table में अब इस स्थान पर पहुंची टीम इंडिया

बांग्लादेश की जीत और पाकिस्तान के हार के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 202527 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा उल्टफेर हुआ है. आइए जानते हैं इस मैच के बाद कौन सी टीम किस स्थान पर है.

WTC Points Table 202527 में हुआ बड़ा उल्टफेर

अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 202527 साइकिल की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे अधिक 87 प्रतिशत जीत प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर काबिज है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम 77 प्रतिशत जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है. वहीं नंबर 3 पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसका जीत प्रतिशत 75 का है. वहीं नंबर 4 पर श्रीलंका की टीम है, जिसके 66.67 प्रतिशत अंक हैं.

साल 2027 में साइकिल खत्म होने के बाद अंकतालिका में टॉप2 पर रहने वाली टीमें डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलेंगी. पिछली बार यह खिताब साउथ अफ्रीका ने जीता था.

ICC WTC Points Table

रैंक टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ कोई परिणाम नहीं अंक प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 0 0 84 87.50
2 न्यूजीलैंड 3 2 0 0 1 0 28 77.78
3 साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 0 0 36 75.00
4 श्रीलंका 2 1 0 0 1 0 16 66.67
5 भारत 9 4 4 0 1 0 52 48.15
6 बांग्लादेश 3 1 1 0 1 0 16 44.44
7 पाकिस्तान 3 1 2 0 0 0 12 33.33
8  इंग्लैंड 10 3 6 0 1 0 38 31.67
9  वेस्टइंडीज 8 0 7 0 1 0 4 4.17

WTC Points Table में किस स्थान पर हैं भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश?

भारतीय टीम को बांग्लादेश की जीत का फायदा हुआ है और अब भारतीय टीम, पाकिस्तान से उपर नंबर 5 पर पहुंच चुकी है. भारतीय टीम के 9 मैचों के बाद 52 अंक हैं और टीम का जीत प्रतिशत 48.15 का है. वहीं बांग्लादेश को जीत का फायदा मिला है, बांग्लादेश की टीम 3 मैचों के बाद 1 जीत और 1 हार एवं 1 ड्रा की वजह से 44.44 जीत प्रतिशत और 16 अंको के साथ नंबर 6 पर है.

वहीं बांग्लादेश से मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम अब नंबर 7 पर पहुंच गई है. पाकिस्तान की टीम 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के बाद 12 अंक और 33.33 के जीत प्रतिशत के बाद अब नंबर 7 पर खिसक गई है. WTC Points Table में इंग्लैंड की टीम नंबर 8 और वेस्टइंडीज की टीम अब नंबर 9 पर मौजूद है.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply