Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश: पीएम मोदी की अपील का असर, साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे हाई कोर्ट के जज डीडी बंसल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का बड़ा असर देखने को मिला है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जज डीडी बंसल साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे. पेट्रोल डीजल की बचत का संदेश देते हुए उन्होंने सिविल लाइंस के पचपेढ़ी स्थित सरकारी आवास से एमपी हाई कोर्ट तक करीब तीन किलोमीटर साइकिल चलाई. संकट के समय में प्रधानमंत्री की अपील के बाद जस्टिस बंसल पहली बार साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे. प्रधानमंत्री की अपील का हवाला देते हुए उन्होंने आम नागरिकों से भी तेल की बचत का आह्वान किया.

मध्य प्रदेश: पीएम मोदी की अपील का असर, साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे हाई कोर्ट के जज डीडी बंसल
मध्य प्रदेश: पीएम मोदी की अपील का असर, साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे हाई कोर्ट के जज डीडी बंसल

कोर्ट के कर्मचारी ने भी बैग, टिफिन और अन्य जरूरी सामान लेकर जस्टिस बंसल के साथ साइकिल चलाई. उन्होंने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की प्रेरणा से साइकिल चलाने का हवाला दिया. जस्टिस बंसल ने कहा कि जहां तक संभव हो सबको साइकिल चलाकर तेल की बचत करना चाहिए. हाई कोर्ट का जज होकर साइकिल से नहीं जा सकते ऐसा सोचना गलत है.

खबर अपडेट की जा रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply