IndiaTrending

IRCTC Packages: गर्मी की छुट्टियों में हैं घूमने का प्लान? IRCTC ने निकाले गजब पैकेज, 15 हजार में हो जाएगी ट्रिप

IRCTC May Budget Friendly Packages: समर वेकेशन शुरु हो गया है. गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार पूरे साल बच्चों को रहता है. जैसे ही छुट्टियां शुरु होती हैं लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं. लेकिन कई बार बजट कम होने की वजह से प्लान कैंसिल करना पड़ता है जो काफी निराशाजनक लगता है. अगर आप इस बार अपनी फैमिली के साथ अकेले या फिर दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो आईआरसीटी आपके लिए गजब के पैकेज लेकर आया है, जिसमें आप बजट में मजेदार ट्रिप कर सकते हैं.

IRCTC Packages: गर्मी की छुट्टियों में हैं घूमने का प्लान? IRCTC ने निकाले गजब पैकेज, 15 हजार में हो जाएगी ट्रिप
IRCTC Packages: गर्मी की छुट्टियों में हैं घूमने का प्लान? IRCTC ने निकाले गजब पैकेज, 15 हजार में हो जाएगी ट्रिप

जी हां, IRCTC ने कई शानदार और बजट फ्रेंडली टूर पैकेज लॉन्च किए हैं. इन पैकेजों में यात्रा, ठहरने और खानेपीने जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं. खास बात यह है कि करीब 15 हजार रुपये में आप खूबसूरत जगहों की सैर का मजा ले सकते हैं और बिना किसी झंझट के अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं. चलिए जानते हैं 15, 000 रुपये में आईआरसीटी कहांकहां घूमा रहा है?

गोवा का टूर पैकेज है शानदार

अगर आपका भी सपना गोवा घूमने का है तो आईआरसीटी इसे पूरा कर रहा है. जी हां, आईआरसीटी ने गोवा का पैकेज लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआत 16 मई से हो रही है. ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. जिसमें आपको ट्रेन का आने और जाने का टिकट दिया जाएगा. वहीं गोवा घूमने के लिए कैब भी प्रोवाइड की जाएगी. पैकेज चंदीगड़ से गोवा का है और 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर इसका बजट 15, 095 रुपये है. जिसमें ट्रेन टिकट और कैब के साथ ही होटल और खाना भी उपलब्ध है.

केवडिया घूमने का मौका

केवडिया ट्रिप के लिए भी आईआरसीटी ने पैकेज लॉन्च किया है, जो मुंबई से है. इसकी शुरुआत 22 मई से होगी. इसमें भी आपको ट्रेन का 3rdAC कोच का टिकट दिया जाएगा. ये ट्रिप 3 रात और 4 दिन की होगी. पैकेज में आपको कैब, होटल और खाना भी दिया जा रहा है. 22 मई के बाद हर शुक्रवार को आप इस पैकेज से ट्रिप कर पाएंगे. अब बजट की बात करें तो, अगर 2 लोग हैं तो फीस 11,800 रुपये है. वहीं 3 लोग होने पर 10,000 रुपये में ही आप ट्रिप कर सकते हैं. इस पैकेज को बुक करने के लिए भारतीय रेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं.

शिरडी घूमने का शानदार ऑफर

अगर आप धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं तो शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर सकते हैं. आईआरसीटी से अगर आप जाते हैं तो 13,999 रुपये में अपनी ट्रिप पूरी कर सकते हैं. इस पैकेज की शुरुआत 16 से होने जा रही है, जिसके लिए आप अभी से एडवांस टिकट बुक कर सकते हैं. ये पैकेज 1 रात और 2 दिन का है. इसकी शुरुआत मुंबई हो रही है, जिसमें आपको ट्रेन, होटल, कैब और खाने की भी सुविधा दी जा रही है. बाकी जानकारी के लिए आप भारतीय रेल की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply