India

कमाई 11 करोड़ और खर्च 60 करोड़… राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बीजेपी ने उठाए सवाल, किसने की फंडिंग?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर विदेश यात्रा पर निकल गए हैं. उनकी विदेश यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी ने जमकर निशाना साधा. बीजेपी ने कहा कि पिछले 22 सालों में वह 54 बार निजी विदेश दौरे पर गए. उनकी विदेश यात्रा की फंडिंग कौन करता है. साथ ही राहुल के साथ हर बार 34 लोग विदेश जाते हैं.

कमाई 11 करोड़ और खर्च 60 करोड़… राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बीजेपी ने उठाए सवाल, किसने की फंडिंग?
कमाई 11 करोड़ और खर्च 60 करोड़… राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बीजेपी ने उठाए सवाल, किसने की फंडिंग?

राहुल की विदेश यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी करीब 22 सालों से निर्वाचित पद पर हैं. इन दौरान वे कई बार विदेश यात्रा पर गए. आधिकारिक तौर पर उनकी 54 विदेश यात्राएं बनती हैं. ये दौरे सार्वजनिक हैं, लेकिन इनकी फंडिंग सार्वजनिक नहीं है.”

पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी की हर विदेश यात्रा में करीब 34 लोगों ने उनके साथ यात्रा की है. उनकी विदेश यात्राओं का कुल खर्चा 60 करोड़ रुपये का रहा है. हमारे पास राहुल गांधी के 201314 से 202223 की आमदनी की डिटेल है. 10 सालों में राहुल गांधी की आमदनी 11 करोड़ रुपये थी. 11 करोड़ की आमदनी में राहुल ने 60 करोड़ रुपये का खर्च कर दिया है.”

यह खबर अभीअभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply