CricketIndiaTrending

IPL 2026 Playoffs Probability: 14 मैच शेष, GT, RCB मजबूत; किस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी प्रतिशत संभावना?

आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के 56 मैच हो चुके हैं और अब सिर्फ 14 मुकाबले बाकी हैं। अब तक किसी टीम ने भी प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं की है लेकिन गुजरात टाइटंस और डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने दावेदारी को ठोस कर लिया है। हो चुकी हैं और दिल्ली के भी आसार ना के बराबर हैं। यानी कह सकते हैं कि 7 टीमों के बीच टॉप 4 पोजिशन की प्रमुख जंग जारी है।

IPL 2026 Playoffs Probability: 14 मैच शेष, GT, RCB मजबूत; किस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी प्रतिशत संभावना?
IPL 2026 Playoffs Probability: 14 मैच शेष, GT, RCB मजबूत; किस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी प्रतिशत संभावना?

अब अगर प्रत्येक टीम के कितने प्रतिशत आसार प्लेऑफ में पहुंचने या टॉप 2 में फिनिश करने के हैं, उसकी बात करें तो गुजरात टाइटंस ने 16 अंक हासिल कर स्थिति मजबूत कर ली है। गुजरात टाइटंस के दो मैच अभी बाकी हैं और अगर टीम दोनों मैच जीती तो 20 अंक के साथ बिना किसी खतरे के प्लेऑफ में पहुंच सकती है। आरसीबी की भी स्थिति मजबूत लग रही है, बस उसे भी अपने मुकाबले जीतने होंगे। चैट जीपीटी की एनालिसिस के हिसाब से किस टीम के कितने प्रतिशत आसार हैं प्लेऑफ में पहुंचने के वह जानते हैं:

IPL 2026 प्लेऑफ के लिए किसके पास कितना मौका?

गुजरात टाइटंस : गुजरात टाइटंस का अब एक मैच केकेआर और एक सीएसके के साथ होना है। 12 मैचों में इस टीम के 16 अंक हैं। अगर टीम एक मैच भी जीतती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर हारती भी है दोनों मैच तब भी प्लेऑफ की रेस में रहेगी। यानी गुजरात के लिए अब 98.17 प्रतिशत चांस हैं कि टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, हालांकि पोजिशन का कुछ तय नहीं है। अगर उसे टॉप 2 में फिनिश करना है तो हर हाल में दोनों मैच या कम से कम एक मैच जीतना होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 88.47 प्रतिशत आसार हैं कि वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है। उसके बचे हुए तीन मैच केकेआर, पंजाब किंग्स और से होने हैं। मैच तीनों कठिन हैं लेकिन अगर टीम दो मैच भी इसमें से जीतती है तो प्लेऑफ की दावेदार रहेगी। हां अगर टीम ने तीनों मुकाबले हारे या दो में हार मिली तो और टीमों के चांस बन सकते हैं।

पंजाब किंग्स : पंजाब किंग्स के तीन मैच बाकी हैं और अच्छी बात यह है कि उसमें से दो मैच बाहर होने वाली टीमें लखनऊ और मुंबई से होने हैं। ऐसे में यह टीम अभी 73.27 प्रतिशत संभावना के साथ प्लेऑफ में जगह बना सकती है। हालांकि, एक मैच पंजाब का आरसीबी से भी होगा। अगर पंजाब ने बचे हुए दो मैच भी जीते तो उसके 17 अंक हो जाएंगे। अगर तीनों मैच टीम जीती तो टॉप 2 की भी दावेदार हो सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद : सनराइजर्स हैदराबाद दो दिन पहले तक टॉप पर थी और प्लेऑफ की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। अब गुजरात के खिलाफ मिली एक हार से सभी समीकरण हिल गए हैं। हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की 64.59 प्रतिशत संभावना है। उसके अभी 14 अंक हैं और दो मैच आरसीबी व सीएसके से बाकी हैं। यह दोनों टीमें भी प्लेऑफ के लिए लड़ रही हैं। ऐसे में हैदराबाद की राह आसान नहीं होगी।

राजस्थान रॉयल्स : राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सात में से पांच मैच हार चुकी है। पहले चारों मैच जीतने वाली इस टीम के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 40 प्रतिशत से भी कम 37.10% है। हालांकि, राजस्थान के अब तीनों मैच ऐसी टीमों से हैं जो पहले से घायल हैं। मुंबई और लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं और दिल्ली कैपिटल्स के भी चांस ना के बराबर हैं। ऐसे में राजस्थान अगर तीनों मैच जीतती है तो बाजी पलट सकती है। मगर मौजूदा फॉर्म और एनालिसिस के मुताबिक यह टीम शायद दिक्कत में पड़ जाए आने वाले मैचों में भी।

चेन्नई सुपर किंग्स : पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआत खराब की थी लेकिन उसके बाद अच्छी वापसी की और प्लेऑफ के लिए रेस में बनी हई है। सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 31.14 प्रतिशत है। सीएसके के तीनों मैच मुश्किल हैं। लखनऊ से टीम जीतकर आई है ऐसे में सुपरजायंट्स पलटवार कर सकते हैं। फिर सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जिन्हें खुद प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करनी है, ऐसे में सीएसके के लिए राह आसान नहीं लग रही है।

कोलकाता नाइट राइडर्स : केकेआर ने पिछले चार मैच लगातार जीते जरूर हैं और उसके चार मैच अभी बाकी भी हैं। जिसमें से दो मैच टॉप टीमें गुजरात टाइटंस और आरसीबी से हैं। एकएक मैच टीम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। यानी राह आसान नहीं है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कोलकाता को सभी मैच जीतने होंगे। यही कारण है कि 7.26 प्रतिशत संभावना ही है कि यह टीम टॉप 4 में पहुंच पाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स : दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ की संभावना 0.01% यानी ना के बराबर ही है। बस इतना है कि टीम अभी तक आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है। उसके बचे हुए दो मैच केकेआर और राजस्थान से होने हैं। दिल्ली यह दोनों मैच जीतती भी है तो उसके 14 अंक हो पाएंगे। यानी अपनी जीत के अलावा दूसरों की हार ही दिल्ली को बचा सकती है जो बेहद मुश्किल है।

जरूरी नोट:

परिदृश्य 1: यदि गुजरात अपने दो अगल मैच हार जाए तो GT की टॉप4 की संभावना 87.5% रह जाएगी । इस स्थिति में RCB का मौका बढ़कर 90.1% हो जाएगा क्योंकि उसके प्रतिद्वंद्वियों को नुकसान होगा। CSK की संभावना भी बढ़कर 51.5% हो जाएगी, जबकि PBKS और SRH की संभावनाएं थोड़ी घटकर क्रमशः 71% और 54.7% रह जाएंगी। KKR का मौका बढ़कर 15.2% हो सकता है।

परिदृश्य 2: यदि अगले दो मैच जीत ले, तो RCB की संभावना 100% हो जाती है। इस स्थिति में GT की संभावना 99.1% , SRH की संभावना बढ़कर 68.3% और PBKS गिरकर 55.1% हो जाएगी। आरसीबी के अगले दोनों मैच जीतने पर प्लेऑफ के लिए राजस्थान की 42%, CSK की 34.8% संभावना रह जाएगी।

अभिषेक नंबर 1, वैभव दूसरे पर; ये हैं IPL 2026 के 56 मैचों के बाद सबसे ज्यादा चौकेछक्के लगाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल 2026 के 56 मैचों के बाद बल्लेबाजों के बीच अलगअलग रिकॉर्ड लिस्ट में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे ही सबसे ज्यादा बाउंड्री के मामले में भी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच कांटे की टक्कर है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply