CricketIndiaTrending

IND vs AFG: इशान किशन की ODI में वापसी के संकेत; कब होगा भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट

अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली भारतीय चयन समिति अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट व तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया का स्क्वाड चुनने वाली है। गुरुवार को टीम के स्क्वाड की घोषणा पर बड़ा अपडेट सामने आया है। साथ ही की वनडे टीम में वापसी के भी संकेत मिले हैं। इस सीरीज का एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा। वहीं 14, 17 और 20 जून को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

IND vs AFG: इशान किशन की ODI में वापसी के संकेत; कब होगा भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
IND vs AFG: इशान किशन की ODI में वापसी के संकेत; कब होगा भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 11 मई 2026 को इन दोनों सीरीज के लिए सभी संभावितों को मैसेज किए गए थे। वहीं अब हालिया रिपोर्ट में अखबार ने बताया कि 19 मई को टीम का ऐलान हो सकता है। शुभमन गिल ही संभवत: टेस्ट और वनडे दोनों टीमों की कप्तानी करते नजर आएंगे। जबकि बुमराह को टेस्ट मैच से आराम दिया जा सकता है।

किसका चयन दर्शकों को कर सकता है सरप्राइज?

गुरनूर बराड़ ने अपने हालिया प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक उनका चयन सभी को सरप्राइज कर सकता है। जबकि वनडे सीरीज के लिए टीम के स्क्वाड में खास बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं का फ्लाप फॉर्म चिंता का विषय रहा है। वनडे टीम में इशान किशन की वापसी की संभावना है। केएल राहुल के बाद वह बतौर सेकंड विकेटकीपर भी खेल सकते हैं।

रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल के बीच चर्चा होगी। दोनों को जगह मिलती है या कोई एक टीम में चुना जाएगा यह बड़ा सवाल होने वाला है। वाशिंगटन सुंदर भी कुछ समय से कोच गंभीर और कप्तान गिल की पसंद रहे हैं। ऐसे में जडेजा या अक्षर? यह बड़ा सवाल होगा और कोई भी फैसला दर्शकों को सरप्राइज कर सकता है।

मोहम्मद शमी की वापसी होती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी। जसप्रीत बुमराह वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से टेस्ट में आराम करते हुए वनडे टीम में आ सकते हैं। वनडे टीम में हैं और उनकी रिकवरी जारी है, उनकी जगह किसे मौका मिलता है, यह भी देखने वाली बात होगी।

तिलक कप्तान, वैभवप्रियांश का चयन; अफगानिस्तान और श्रीलंका से भिड़ेगी इंडिया ए; देखें स्क्वाड और पूरा शेड्यूल

इंडिया ए, अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच 9 जून से वनडे त्रिकोणीय श्रंखला खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए इंडिया ए का स्क्वाड घोषित किया गया जिसके कप्तान तिलक वर्मा बनाए गए। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या को भी जगह मिली।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply