BollywoodIndiaTrending

OTT Release This Week: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’ तक, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

New Ott Release: फिल्म और वेब सीरीज लवर्स के लिए मई का दूसरा हफ्ता किसी फेस्टिवल से कम नहीं होने वाला है। दरअसल, इस वीक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फिल्में और शो दस्तक देने वाले हैं। इसमें थिएटर में तहलका मचा चुकी से लेकर नई रिलीज तक कई फिल्मों के नाम शामिल हैं, जिसमें दर्शकों को एक्शन, क्राइम, ड्रामा और कॉमेडी समेत काफी कुछ देखने को मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में।

OTT Release This Week: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’ तक, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
OTT Release This Week: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’ तक, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

धुरंधर 2

लिस्ट में सबसे पहला नाम रणवीर कपूर स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह मूवी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने महज कुछ ही दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और अब यह मूवी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। बता दें कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ 15 मई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

कर्तव्य

सैफ अली खान स्टारर क्राइम ड्रामा ‘कर्तव्य’ भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। इसे पुलकित ने डायरेक्टर किया है, जबकि गौरी खान ने इसे प्रोड्यूस किया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस मूवी में सैफ अली खान, रसिका दुग्गल और संजय मिश्रा समेत कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 मई से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

एग्जाम

लिस्ट में अगला नाम तमिल ड्रामा सीरीज ‘एग्जाम’ का है। यह कहानी कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के दबाव और संघर्ष की कहानी दिखाती है। इसके लेखक और डायरेक्टर नेशनल अवार्ड विनर ए. सर्कुनम हैं और यह सीरीज 15 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2

वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के पहले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ लेकर आने वाले हैं। इसमें एक बार फिर रणदीप हुड्डा, उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, शालीन भनोट, राहुल मित्रा, जाकिर हुसैन, आयशा एस. ऐमन और जोहेब फारूकी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि यह सीरीज यूपी पुलिस के अधिकारी अविनाश मिश्रा की कहानी है, जो एसटीएफ के प्रमुख और कुख्यात गैंगस्टरों को निशाना बनाते हैं। यह सीरीज 15 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply