India

पाक आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर राजस्थान ATS का शिकंजा, 20 जिलों में की छापेमारी

पाकिस्तान मैं बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क को लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. जयपुर में केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर राजस्थान ATS ने कई जगहों पर छापे मारे. राजस्थान के 20 जिलों में बुधवार को दिनभर छापेमारी की गई. इस दौरान 60 लोगों से पूछताछ की गई. शहजाद भट्टी का नेटवर्क सोशल मीडिया पर पेपरटास्क मॉडल पर काम कर रहा था. हर काम के बदले पैसा, इस गैंग ने अपने स्लीपर मॉड्यूल के जरिए संवेदनशील सरकारी इमारतों की फोटोवीडियो बनाकर भेजने के बदले पैसे दिए. डार्क वेब ब्राउजर, ऑटोडिलीट चैट ऐप और गेमिंग सर्वर आधारित प्राइवेट चैट रूम के जरिये युवाओं क़ो संपर्क किया जाता था.

पाक आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर राजस्थान ATS का शिकंजा, 20 जिलों में की छापेमारी
पाक आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर राजस्थान ATS का शिकंजा, 20 जिलों में की छापेमारी

देशभर से करीब 900 और राजस्थान से करीब 60 युवा भी इस नेटवर्क के संपर्क में थे. शहजाद भट्टी का नेटवर्क राजस्थान की सामरिक, संवेदनशील जानकारी हासिल कर रहा था. शहजाद भट्टी को पाकिस्तान का कुख्यात आतंकी बताया जाता है, साथ ही ये ISI से भी जुड़ा हुआ रहा है. शहजाद भट्टी भारत में सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को रिक्रूट करता है. बाद में पैसे, हथियार और गैंगस्टर ग्लैमर का लालच देकर ग्रेनेड अटैक, फायरिंग, टारगेट किलिंग, रेकी और आतंकी गतिविधियां करवाने के टार्गेट देता है.

दुबई में होने का शक

मार्च 2024 में, पाकिस्तान के एक गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर, जिसके अब दुबई में होने का शक है पंजाब के जालंधर में YouTuber रोजर संधू के घर के पास ग्रेनेड हमले की साजिश रचने का आरोप लगा था. तब से उसका नाम भारत के कई बड़े मामलों से जुड़ा है, जिसमें 2024 में मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या भी शामिल है. आरोप है कि उसने मुख्य साजिशकर्ता जीशान अख्तर को भारत से भागने में मदद की थी.
सूत्रों के मुताबिक, पिछले पांच महीनों में भारत की सरकारी एजेंसियों और अधिकारियों ने पाया है कि भट्टी, जिसका पाकिस्तान की इंटरसर्विसेज इंटेलिजेंस से जुड़ाव माना जाता है, बेरोजगार युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर और देश में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पैसे देकर भारत में अपना नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहा है.

लगभग 45 साल के भट्टी के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती करने के आरोप में एक दर्जन से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं. भारत में उसके बढ़ते नेटवर्क को देखते हुए, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी उसके खिलाफ दो FIR दर्ज की हैं.

रिपोर्टध्वज आर्य

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply