Pat Cummins: आईपीएल 2026 में कल रात सनराइजर्स हैदराबाद का सामना गुजरात टाइटंस की टीम से हुआ. इस मुकाबले को गुजरात ने एकतरफा जीता और सनराइजर्स हैदराबाद को बड़े अंतर से शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने सिर्फ 5 विकेट गंवाकर 168 रन बनाए, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 86 रन ही बना सकी.

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 19 रन कप्तान पैट कमिंस ने बनाए. हालांकि गुजरात से मिली हार के बावजूद कप्तान पैट कमिंस अपने बल्लेबाजों से बेहद खुश हैं. पैट कमिंस ने हार के बावजूद क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Pat Cummins है गुजरात से मिली हार के बावजूद खुश
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बेहद ही शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पैट कमिंस ने मैच के बाद गुजरात से मिली हार के बाद कहा कि
“हमारे बल्लेबाजों की कोई गलती नहीं थी, बल्कि गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. इसलिए हम बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करेंगे. गुजरात ने बेहतरीन तरीके से बैक ऑफ लेंथ गेंदबाजी की, जिससे विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल हो गया था. शायद हम अपनी गेंदबाजी लेंथ से भटक गए थे. अब हम वापसी करेंगे और जीत के साथ फिर से ट्रैक पर लौटने की कोशिश करेंगे.”
कैसा रहा गुजरात और सनराइजर्स का मैच
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात टाइटंस की टीम साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर के अर्द्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाने में सफल रही. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 22 विकेट झटके, वहीं कप्तान पैट कमिंस को 1 विकेट मिला.
इसके बाद जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो कप्तान पैट कमिंस के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज रन नही बना सका. पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए, वहीं 7 बल्लेबाज ऐसे रहे जो 10 रनों के आंकड़े को नही छु सके.



