दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक स्कूल परिसर में तीन साल की बच्ची से रेप मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज महिला पार्षदों के साथ एलजी से मिलने राज भवन पहुंचे. लेकिन सौरभ भारद्वाज का कहना है कि घंटों इंतजार करने के बाद भी एलजी नहीं मिले. एक बार एलजी कार्यालय पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय समेत तीन महिला पार्षदों को अंदर बुलाया भी, लेकिन यह कह कर वापस लौटा दिया कि ईमेल के जरिए मिलने का समय दिया जाएगा.

ने कहा कि हम लोग पिछले कई दिनों से उस स्कूल में हुए रेप के मामले को उठा रहे हैं. उस स्कूल में नर्सरी क्लास के अंदर एक बच्ची का एडमिशन हुआ था. दूसरे दिन जब वह स्कूल से घर गई तो उसने बताया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है. बच्ची ने बाद में पहचान की कि उसी स्कूल के एक वरिष्ठ मुलाजिम ने उसके साथ रेप किया है. इस बाबत आम आदमी पार्टी कुछ दिनों से एलजी से मिलने का समय मांग रही है.
स्कूल में किस बीजेपी नेता का स्टेक?
इसी के साथ सौरभ भारद्वाज ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि इस स्कूल में बीजेपी के बड़े नेताओं का स्टेक है. इसीलिए इस मामले को दबाया जा रहा है. हम शिक्षा मंत्री आशीष सूद और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मांग करते हैं वे बताएं कि किस नेता का इसमें स्टेक है?
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी साहब से उनकी तीन मुख्य मांगें हैं. पहली मांग है कि डीसीपी के ऊपर कार्रवाई हो, क्योंकि बच्ची की मां ने खुद कई बार कहा है कि डीसीपी ने उन्हें धमकाया है. दूसरी मांग है कि एसएचओ के ऊपर कार्रवाई हो क्योंकि उन पर भी यह इल्जाम है कि उन्होंने पेरेंट्स को पूरेपूरे दिन बिठाकर प्रताड़ित किया है. और तीसरी मांग है कि इस मामले में स्कूल प्रशासन के ऊपर कार्रवाई हो.
तमाम नेतागण 12 बजे से ही बैठे रहे
इस दौरान दिल्ली की पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि आप की सभी महिला पार्षद, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और तमाम नेतागण दोपहर 12 बजे से यहां पर बैठे हैं. एलजी साहब से इतने गंभीर मामले पर मिलने के लिए समय मांगा गया था और हम लोग उनके गेट तक गए थे. हम लोगों ने गेट पर जाकर बताया कि यह इतना गंभीर मामला है जिसमें एक प्राइवेट स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है. लेकिन उन्होंने अर्जी नहीं सुनी.



