Delhi

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, चली ठंडी हवाएं और बरसे बादल; भीषण गर्मी से मिली राहत

दिल्ली एनसीआर में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जहां सुबह तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था. वहीं शाम होतेहोते आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में ठंडी हवाएं चलने लगी. वहीं दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है. मौसम में इसे बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली. मौसम विभाग का पिछले दो दिनों का पूर्वानुमान पूरी तरह सटीक साबित नहीं हो पाया. विभाग ने तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया था ,लेकिन मंगलवार को कई इलाकों में बारिश नहीं हुई. हालांकि देर शाम एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंद वाली जरूर देखने को मिली.

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, चली ठंडी हवाएं और बरसे बादल; भीषण गर्मी से मिली राहत
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, चली ठंडी हवाएं और बरसे बादल; भीषण गर्मी से मिली राहत

बुधवार को दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को बहाल कर रखा था. राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि हीट इंडेक्स 40 डिग्री के पार पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार हवा में नमी का स्तर भी काफी अधिक रहा जिसके कारण गर्मी ज्यादा महसूस हुई. लेकिन शाम होते ही अचानक तेज आंधी और कई इलाकों में हुई बारिश ने मौसम एकदम से बदल गया. लोगों को ठंडी हवा का एहसास हुआ. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाई चली.

दिल्ली में हुई हल्की बारिश

वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली. मौसम विभाग का कहना है कि मौसम लगातार बदल रहा है इसलिए लोगों को गर्मियों में दोनों से बचाव के उपाय अपनाने चाहिए. घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखने और तेज धूप में लंबे समय तक रहने से बचने की सलाह दी गई है.

#WATCH | Delhi: Parts of Delhi receive rainfall accompanied by a hailstorm and strong winds. Visuals around Delhi Airport. pic.twitter.com/wkcVIXTJAO

— ANI May 13, 2026

अगले दो दिन तक छाए रहेंगे बादल

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर के मौसम पर लगातार नजर रखी जा रही है. हालांकि, आने वाले एकदो दिन और मौसम इसी तरह बदलता रहेगा. इसके साथ ही यदि मौसम में बड़ा बदलाव होता है तो नया अपडेट और अलर्ट जारी किया जाएगा. फिलहाल राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल और हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply