BusinessIndiaTrending

Gold Silver Price: चांदी फिर 3 लाख के पार, सोना भी ₹9000 उछला; जानें आज 24K गोल्ड का भाव

देश में सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले दो हफ्तों में सोना करीब ₹16,000 तक महंगा हो चुका है, जबकि चांदी की कीमतों में लगभग ₹60,000 की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। MCX पर चांदी का भाव पहली बार ₹3 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गया है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की चिंता बढ़ गई है।

Gold Silver Price: चांदी फिर 3 लाख के पार, सोना भी ₹9000 उछला; जानें आज 24K गोल्ड का भाव
Gold Silver Price: चांदी फिर 3 लाख के पार, सोना भी ₹9000 उछला; जानें आज 24K गोल्ड का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1.64,180 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत ₹3,01,350 प्रति किलो दर्ज की गई। सिर्फ एक दिन में ही सोने की कीमतों में करीब ₹9,000 और चांदी में ₹23,000 की तेजी देखने को मिली। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितता और बढ़ती मांग के कारण कीमती धातुओं में लगातार तेजी बनी हुई है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते तनाव, डॉलर की मजबूती और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोनाचांदी लगातार महंगे हो रहे हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने की आशंकाओं ने भी बाजार में खरीदारी तेज कर दी है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर गोल्ड और सिल्वर जैसे सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन की ओर बढ़ रहे हैं।

खरीदारों के लिए क्या है सलाह?

सोने और चांदी के इन आसमान छूते दामों ने उन परिवारों की चिंता बढ़ा दी है जिनके घर में जल्द ही शादियां होने वाली हैं। ज्वेलर्स का कहना है कि कीमतों में फिलहाल नरमी के संकेत कम ही दिख रहे हैं। ऐसे में जो लोग निवेश के नजरिए से देख रहे हैं, उनके लिए यह एक बड़ा मुनाफा है, लेकिन ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए जेब पर बोझ काफी बढ़ गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply