CricketIndiaTrending

कोहली ने पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान समेत 4 बैटर का यह रिकॉर्ड तोड़ा; क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त

विराट कोहली ने 2026 के 57वें मैच में केकेआर के खिलाफ गजब की पारी खेली और शतक लगाया। केकेआर के खिलाफ पहले दो मैचों में डक पर आउट होने वाले कोहली ने क्या गजब की वापसी की और अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक लगा दिया। यही नहीं ये कोहली को टी20 क्रिकेट करियर का 10वां शतक भी रहा। कोहली ने इस शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान समेत 4 बैटर्स का यह रिकॉर्ड तोड़ा जबकि क्रिस गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।

कोहली ने पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान समेत 4 बैटर का यह रिकॉर्ड तोड़ा; क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त
कोहली ने पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान समेत 4 बैटर का यह रिकॉर्ड तोड़ा; क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त

कोहली ने तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

कोहली ने केकेआर के खिलाफ अपनी नाबाद 105 रन की पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 14,000 रन भी पूरे किए। वो अब टी20 प्रारूप में सबसे कम पारियों में 14 हजार रन बनाने वाले बैटर बने। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने ये कमाल 423 पारियों में किया था जबकि कोहली ने ऐसा सिर्फ 409 पारियों में किया।

टी20 में सबसे कम पारियों में 14 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज

409 पारी विराट कोहली
423 पारी क्रिस गेल
431 पारी डेविड वॉर्नर
468 पारी जोस बटलर
505 पारी एलेक्स हेल्स
633 पारी कीरोन पोलार्ड

कोहली ने साहिबजादा फरहान समेत 4 बल्लेबाजों का तोड़ा रिकॉर्ड

कोहली ने केकेआर के खिलाफ जो शतक लगाया ये उनके टी20 करियर का 10वां शतक रहा। उन्होंने साहिबजादा फरहान, अभिषेक शर्मा, क्विंटन डिकॉक और रिली रोसो को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने टी20 क्रिकेट में अब तक 99 शतक लगाए हैं। कोहली ने डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली जिन्होंने टी20 में 10 शतक लगाए थे और इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वॉर्नर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए।

कोहली ने रोहित की कर ली बराबरी

केकेआर के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेलने वाले कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आईपीएल में ये उनका 21वां प्लेयर ऑफ द मैच खिताब रहा और उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। इस लीग में वो अब रोहित के साथ सबसे ज्यादा बार ये खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले भारतीय

21 विराट कोहली
21 रोहित शर्मा
18 एमएस धोनी
17 रवींद्र जडेजा
17 केएल राहुल
16 यूसुफ पठान

विराट ने तोड़ा बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड

कोहली ने आईपीएल में चेज करते हुए तीसरी बार शतक लगाने का कमाल किया और जोस बटलर की बराबरी पर आ गए। इस लीग में चेज करते हुए बटलर ने तीन बार शतक लगाए हैं और कोहली ने भी ये कमाल तीसरी बार किया किया। कोहली ने बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने इस लीग में चेज करते हुए 2 बार शतक लगाया था।

आईपीएल में चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स

3 जोस बटलर
3 विराट कोहली
2 बेन स्टोक्स

केकेआर के खिलाफ पूरे किए 1000 रन

कोहली ने केकेआर के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेली और इस लीग में इस टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बैटर भी बने। यही नहीं कोहली इस लीग में 4 टीमों के खिलाफ 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बैटर भी बने। कोहली अब तक केकेआर के खिलाफ 1126 रन बना चुके हैं।

में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

1174 रन विराट कोहली बनाम CSK
1172 रन विराट कोहली बनाम DC
1161 रन रोहित शर्मा बनाम KKR
1159 रन विराट कोहली बनाम PBKS
1134 रन डेविड वॉर्नर बनाम PBKS
1126 रन विराट कोहली बनाम KKR

IPL 2026 Points Table: RCB बनाम KKR मैच के बाद अंकतालिका, टॉप5 बैटरबॉलर; कोहली ने अभिषेक को पछाड़ा

आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया और गुजरात को अंकतालिका में दूसरे नंबर पर धकेल दिया। वहीं केकेआर के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली अब ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक और केएल राहुल से आगे आ गए। पर्पल कैप 22 विकेट लेने वाले भुवी के नाम ही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply