CricketIndiaTrending

IPL 2026 Points Table: RCB बनाम KKR मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर-बॉलर; कोहली ने अभिषेक को पछाड़ा

IPL 2026 Points Table: आरसीबी ने केकेआर को 2026 के 57वें मुकाबले में विराट कोहली की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 6 विकेट से हरा दिया और 2 अंक हासिल करते हुए अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई। आरसीबी के अब 16 अंक हो गए और वो बेहतरीन रन रेट के आधार पर पहले स्थान पर आ गया। अब गुजरात की टीम दूसरे नंबर पर खिसक गई जिसके भी 16 अंक ही हैं। आरसीबी के हार के बाद केकेआर को 2 अंक का नुकसान हुआ और ये टीम 9 अंक के साथ 8वें स्थान पर है।

IPL 2026 Points Table: RCB बनाम KKR मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर-बॉलर; कोहली ने अभिषेक को पछाड़ा
IPL 2026 Points Table: RCB बनाम KKR मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर-बॉलर; कोहली ने अभिषेक को पछाड़ा

और केकेआर मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप5 बैटर्स की बात करें तो पहले नंबर पर हेनरिक क्लासेन बने हुए हैं जबकि केकेआर के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने अभिषेक शर्मा और केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पर कब्जा कर लिया। शुभमन गिल भी टॉप5 से बाहर हो गए। पर्पल कैप अब भी आरसीबी के स्टार बॉलर भुवनेश्वर कुमार के नाम ही दर्ज है जिन्होंने 12 मैचों में कुल 22 विकेट लिए हैं।

आरसीबी बनाम केकेआर मैच के बाद अंकतालिका

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
आरसीबी 12 8 4 16 1.053
गुजरात टाइटंस 12 8 4 16 0.551
सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 14 0.331
पंजाब किंग्स 11 6 4 13 0.428
सीएसके 11 6 5 12 0.185
राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 12 0.082
दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 10 0.993
कोलकाता नाइट राइडर्स 11 4 6 9 0.198
मुंबई इंडियंस 11 3 8 6 0.585
लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 6 0.907

आरसीबी बनाम केकेआर मैच के बाद टॉप5 बैटरबॉलर

खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
हेनरिक क्लासेन 12 12 508 50.8 153.94 38 23
साई सुदर्शन 12 12 501 41.75 155.11 49 22
विराट कोहली 12 12 484 53.78 165.75 53 18
अभिषेक शर्मा 12 12 481 43.73 209.13 43 37
केएल राहुल 12 12 477 43.36 177.99 50 24
खिलाड़ी मैच ओवर्स बॉल विकेट औसत रन 4विकेट 5विकेट
भुवनेश्वर कुमार 11 43 258 21 15.29 321 1 0
कगिसो रबाडा 12 46 276 21 20.05 421 0 0
अंशुल कंबोज 11 39.4 238 19 19.21 365 0 0
प्रिंस यादव 11 41 246 16 20.94 335 0 0
राशिद खान 12 41.5 251 16 21.38 342 1 0

कोहली के नाबाद शतक से जीता आरसीबी, केकेआर को मिली 6 विकेट से हार

आईपीएल 2026 का 57वां मैच आरसीबी और केकेआर के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी को जीत मिली और इस टीम ने अंकतालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। आरसीबी की इस जीत के हीरो कोहली रहे जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply