प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मई को कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने आचरण से उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मंत्रियों को उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करना चाहिए, जिसमें आधिकारिक काफिलों में वाहनों की संख्या कम करना भी शामिल है. ऐसे समय में जब ईवी को एक टिकाऊ विकल्प के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है, प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को EV समेत नए वाहनों की अनावश्यक खरीद से बचने की सलाह दी.

प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च पदों पर बैठे लोगों द्वारा अपनाई गई सादगीपूर्ण आदतों के प्रेरणादायक उदाहरण भी दिए. उन्होंने एक जज के बारे में चर्चा की, जो साइकिल से ही अदालत पहुंचे थे और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के हाल ही में बस से यात्रा करने का भी जिक्र किया. प्रधानमंत्री ने अपने सहयोगियों से कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के ऐसे कदम समाज को प्रेरित करते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि जनप्रतिनिधियों की राष्ट्र और समाज के प्रति अतिरिक्त जिम्मेदारी होती है.
रिपोर्टआनंद पांडेय
खबर अपडेट हो रही…



