अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर की टीम को कल रात आरसीबी के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा. केकेआर की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो अंगकृष रघुवंशी के 71 और रिंकू सिंह के 49 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरो में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए. इसके जवाब में आरसीबी की टीम ने विराट कोहली के शतक की बदौलत इस लक्ष्य को 19.1 ओवरों में सिर्फ 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.

अजिंक्य रहाणे ने इस शर्मनाक हार के बावजूद अपने खिलाड़ियों का बचाव किया और माना कि आरसीबी के खिलाफ उनकी टीम की हार की वजह खराब फील्डिंग थी, न की टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी रही.
अजिंक्य रहाणे ने किया अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों का बचाव
मैच के बाद बातचीत में अजिंक्या रहाणे ने कहा कि
“टीम को लगा था कि 190 रन इस विकेट पर अच्छा स्कोर है। उनके मुताबिक शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी आसान थी, लेकिन बाद में गेंद रुककर आने लगी थी. यही वजह थी कि KKR को भरोसा था कि उनके गेंदबाज मुकाबले को नियंत्रित कर सकते हैं.
रहाणे ने कहा कि
“टीम के स्पिन गेंदबाज पिछले कुछ मैचों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और इस मुकाबले में भी उनसे उम्मीद थी. हालांकि विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया. खास तौर पर विराट का कैच छूटना टीम को भारी पड़ गया.
अजिंक्य रहाणे ने कैच छूटने को माना हार का जिम्मेदार
अजिंक्या रहाणे ने साफ कहा कि जब विराट जैसे खिलाड़ी को मौका मिलता है तो वह मैच हाथ से निकाल सकते हैं। यही चीज KKR के खिलाफ भी देखने को मिली।
हार के बाद अजिंक्या रहाणे ने किसी खिलाड़ी को जिम्मेदार नहीं ठहराया. उन्होंने कहा कि
“टीम लगातार मेहनत कर रही है और फील्डिंग में पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन भी किया गया था. क्रिकेट में कभीकभी आसान कैच भी छूट जाते हैं और इसे ज्यादा बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए.”
उन्होंने कहा कि
“खिलाड़ी मैदान पर अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं. अगर किसी दिन गलती हो जाए तो टीम को एकजुट रहना चाहिए. उन्होंने यह भी माना कि महत्वपूर्ण मौकों पर कैच पकड़ लिए जाते तो शायद मुकाबले का नतीजा अलग हो सकता था.”
अजिंक्य रहाणे ने कार्तिक त्यागी के तारीफों के बांधे पूल
मैच के बाद अजिंक्या रहाणे ने युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि
“त्यागी लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनकी सबसे अच्छी बात उनका साफ माइंडसेट है. त्यागी को अच्छी तरह पता होता है कि उन्हें किस योजना के साथ गेंदबाजी करनी है.”
अजिंक्या रहाणे ने कहा कि
“युवा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास होना बेहद जरूरी है और कार्तिक त्यागी इस मामले में काफी मजबूत नजर आते हैं. आने वाले मैचों में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी और अपनी गलतियां सुधारेंगे.”
KKR को इस सीजन तीन और मुकाबला खेलना है, जिसमें गुजरात, मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के साथ एकएक मुकाबला खेलना है और जीत के साथ टूर्नामेंट को अलविदा कहना चाहेगी, क्योंकि टीम लगभग बाहर हो चुकी है.



