IndiaTrendingUttar Pradesh

बॉयफ्रेंड संग पुलिस के सामने किया निकाह, भड़क गए दुल्हन के घर वाले, कर डाला कांड

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना डिलारी अंतर्गत मानपुर गांव में प्रेम विवाह से उपजे विवाद ने खूनी संघर्ष और लूटपाट का रूप ले लिया है. यहां एक ही गांव के सिमरन और अरबाज ने करीब पांच साल के प्रेम प्रसंग के बाद बीती 2 मई को पुलिस की मौजूदगी में निकाह किया था. हालांकि, लड़की के परिजन इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे. निकाह के ठीक आठ दिन बाद, जब अरबाज के परिवार के अधिकांश सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे, तभी लड़की के पिता इंतजार और उसके भाइयों ने 2025 हथियारबंद बदमाशों के साथ अरबाज के घर पर धावा बोल दिया.

बॉयफ्रेंड संग पुलिस के सामने किया निकाह, भड़क गए दुल्हन के घर वाले, कर डाला कांड
बॉयफ्रेंड संग पुलिस के सामने किया निकाह, भड़क गए दुल्हन के घर वाले, कर डाला कांड

हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और CCTV कैमरे तोड़ दिए. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर करीब 1213 तोला सोना और मोबाइल फोन लूट ले गए. हमले के दौरान घर में मौजूद महिलाओं और बुजुर्गों को बेरहमी से पीटा गया. परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने लकवाग्रस्त बुजुर्ग को गोली मारी और कैंसर पीड़ित महिला के साथ भी मारपीट की. आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे और राइफलों से ताबड़तोड़ फायरिंग की और जातेजाते नवविवाहिता सिमरन को जबरन अगवा कर अपने साथ ले गए। घर से बरामद जिंदा कारतूस इस हमले की भयावहता की गवाही दे रहे हैं.

पीड़ित परिवार की आपबीती

पीड़ित परिवार की सदस्य रेहाना और गुलशन ने बताया कि हमलावरों ने घर के पुरुषों को अधमरा कर दिया और तिजोरी तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए. परिवार को अब सबसे बड़ा डर सिमरन की जान का है. उनका आरोप है कि हमलावर लड़की की हत्या कर उन्हें ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं.

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 11 मई की शाम को हुई इस घटना के संबंध में पीड़ित पति की तहरीर पर 6 नामजद और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मारपीट, लूटपाट और गालीगलौज की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply