IndiaTrendingUttar Pradesh

बलरामपुर में सनसनी,अनार तोड़ने पर विवाद,4 भाइयों ने मिलकर की 12 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के गौरा क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुर गांव में एक मासूम की हत्या की ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। महज एक मामूली विवाद और गालीगलौज के बाद चार सगे भाइयों ने मिलकर 12 साल के एक बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बलरामपुर में सनसनी,अनार तोड़ने पर विवाद,4 भाइयों ने मिलकर की 12 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या
बलरामपुर में सनसनी,अनार तोड़ने पर विवाद,4 भाइयों ने मिलकर की 12 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या

बलरामपुर
➡बच्चे की हत्या, शव घर के पास छिपाया
➡गाली देने पर 12 साल के बच्चे की हत्या
➡4 भाइयों ने बच्चे की बेरहमी से की हत्या
➡कनपटी पर सरिया मारी, फिर गला घोंटा
➡शव को घर के बगल झाड़ियों में छिपाया
➡बच्चा आरोपियों के घर अनार तोड़ने गया
➡घर की महिलाओं को गाली देकर भागा था… pic.twitter.com/yv4J8hqgBF

— भारत समाचार | Bharat Samachar May 14, 2026

अनार तोड़ने और गाली देने पर भड़का गुस्सा
घटना की शुरुआत तब हुई जब 12 वर्षीय बच्चा आरोपियों के घर के पास लगे पेड़ से अनार तोड़ने गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान घर की महिलाओं के साथ बच्चे की बहस हो गई और वह कथित तौर पर गाली देकर वहां से भाग निकला। यह बात घर के चार भाइयों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने मासूम की जान लेने की खौफनाक साजिश रच डाली।

हत्या का क्रूर तरीका
साजिश के तहत चारों भाइयों ने बच्चे को पकड़ा और उसके साथ बेरहमी की हदें पार कर दीं। आरोपियों ने बच्चे की कनपटी पर लोहे की सरिया से जोरदार प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद भी जब उनका दिल नहीं भरा, तो उन्होंने गला घोंटकर उसकी जान ले ली। हत्या को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने मासूम के शव को अपने ही घर के बगल में स्थित घनी झाड़ियों में छिपा दिया।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद झाड़ियों से उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और छानबीन शुरू की। संदेह के आधार पर जब पड़ोस के चार भाइयों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सरिया भी बरामद कर ली है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply