फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर अब संगीत का भी महाकुंभ देखने को मिलेगा। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहली बार ‘हाफटाइम शो’ आयोजित किया जाएगा, जिसमें शकीरा, मैडोना और BTS जैसे वैश्विक सितारे परफॉर्म करेंगे। अमेरिका के सुपर बाउल की तर्ज पर होने वाला यह शो न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।

फुटबॉल की वैश्विक नियामक संस्था ने गुरुवार 14 मई की सुबह घोषणा की कि FIFA विश्व कप के इतिहास में पहली बार फाइनल मैच के हाफटाइम शो में शकीरा, मैडोना और BTS जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
मैडोना 14 साल और शकीरा 6 साल बाद करेंगी हाफटाइम शो में परफॉर्म
पॉपस्टार मैडोना ने इससे पहले 2012 में NFL के सुपर बाउल हाफटाइम शो की मुख्य कलाकार के तौर पर प्रस्तुति दी थी, जबकि लैटिन अमेरिकी स्टार शकीरा ने 2020 में जेनिफर लोपेज के साथ सुपर बाउल के मंच पर प्रस्तुति दी थी।
ने फीफा विश्व कप 2010 के दौरान अपना मशहूर हिट गाना ‘वाका वाका’ पर परफॉर्म किया था। फिर 2010 में दक्षिण अफ़्रीका में हुए विश्व कप के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति दी थी। शकीरा ने हाल ही में मौजूदा फीफा विश्व कप का आधिकारिक गाना ‘डाई डाई’रिलीज किया। ‘डाई डाई’ एंथम में एफ्रो बीट्स स्टार बर्ना बॉय भी शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई में अपना नया एल्बम ‘कनफेशंस ऑन ए डांस फ्लोर: पार्ट II’ रिलीज करने वाली हैं। BTS इस साल मार्च में ही पूरे बैंड के तौर पर फिर से साथ आया है। लगभग चार साल के अंतराल की वजह थी कि बैंड के सभी 7 सदस्यों को दक्षिण कोरियाई सेना में अपनी अनिवार्य सेवाएं पूरी करनी थीं।
FIFA ने हाफटाइम में परफॉर्म करने वाले कलाकारों की घोषणा एक और संगीत प्रतिभा कोल्डप्ले के मुख्य गायक क्रिस मार्टिन के जरिये की। क्रिस मार्टिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में सितारों की सूची साझा की, जिसमें वह सेसमी स्ट्रीट और मपेट्स के किरदारों के साथ नजर आए।
सुपर बाउल में होता है हाफटाइम शो
हाफटाइम शो की यह अवधारणा आमतौर पर नेशनल फुटबॉल लीग के ‘सुपर बाउल’ में इस्तेमाल की जाती है और अमेरिका में काफी लोकप्रिय है। चूंकि इस बार अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर FIFA विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं, इसलिए विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भी हाफटाइम शो का आयोजन किया जाएगा।
2022 में 50 करोड़ लोगों ने देखा था विश्व कप का फाइनल
कतर की मेजबानी में आयोजित 2022 में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच खेला गया था। इस फाइनल को 50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। फीफा विश्व कप की शुरुआत 11 जून को होगी, जिसमें मैक्सिको सिटी के एज्टेका स्टेडियम में मैक्सिको का साउथ अफ्रीका से होगा। इस इवेंट को लेकर काफी विवाद भी हुआ है, क्योंकि वेन्यू तक जाने वाले प्रशंसकों के लिए खर्च बहुत ज्यादा बढ़ गया है।
द एसोसिएट प्रेस की एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अमेरिकी होटल एंड लॉजिंग एसोसिएशन के अप्रैल में किए गए एक सर्वे के मुताबिक, दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले इस खेल की मेजबानी कर रहे अमेरिका के 11 शहरों में से ज्यादातर में कमरों की बुकिंग उम्मीद से कम हुई है।
FIFA World Cup 2026: भारत में नहीं होगा प्रसारण, किसी ब्रॉडकास्टर ने नहीं दिखाई दिलचस्पी; 2022 में टूटे थे व्यूअरशिप के रिकॉर्ड
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होगी। इसकी मेजबानी यूएसए, मेक्सिको और कनाडा के पास है। इस टूर्नामेंट का भारत में लाइव प्रसारण नहीं होगा। जबकि 2022 में इसकी व्यूअरशिप के कई रिकॉर्ड टूटे थे।



