India

पढ़ाई के दबाव में टूटी एक और जिंदगी? गोवा के PG में मिला छात्र का शव, सुसाइड नोट में क्या लिखा?

गोवा के वेरना इलाके में स्थित एक पीजी फ्लैट से बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी के एक छात्र का शव मिलने से छात्रों और स्थानीय प्रशासन में चिंता का माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही वेरना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. तलाशी के दौरान फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी मिला है. हालांकि, नोट में क्या लिखा है? इसका अब तक पता नहीं चल पाया है.

पढ़ाई के दबाव में टूटी एक और जिंदगी? गोवा के PG में मिला छात्र का शव, सुसाइड नोट में क्या लिखा?
पढ़ाई के दबाव में टूटी एक और जिंदगी? गोवा के PG में मिला छात्र का शव, सुसाइड नोट में क्या लिखा?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, छात्र का शव उसके किराए के फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. घटनास्थल से एक नोट भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है. हालांकि, नोट की सामग्री के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. फिलहाल पुलिस ने मौत के कारणों पर कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

आत्महत्या से बढ़ी चिंता

पुलिस छात्र के दोस्तों, सहपाठियों और पीजी संचालक से पूछताछ कर रही है. सूत्रों का दावा है कि संस्थान से जुड़े छात्रों की यह कथित तौर पर सातवीं आत्महत्या की घटना है, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ गई है. हालांकि, इस आंकड़े की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस मामले को नीट पेपर लीक प्रकरण से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन अब तक जांच में ऐसा कोई संबंध सामने नहीं आया है.

गोवा में छात्र ने की आत्महत्या

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और बिना पुष्टि के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा. संस्थान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. छात्र की पहचान और मौत के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मामले में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

‘तनाव में आकर की खुदकुशी’

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम पार्टी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मृतक छात्र के परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की है. उन्होंने एक्स एक पोस्ट करते हुए लिखा कि एक 17 साल के एक बच्चे ने तनाव में आकर खुदकुशी कर ली. आज हम उसके परिवार से मिले. परिवार का कहना है वह बहुत तनाव में था. केजरीवाल ने कहा कि मेरी युवाओं से अपील है कि इस तरह का कदम उठाने के बारे में न सोचे, आप देश की उम्मीद हैं.

आगे केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा कि बारबार देश में पेपर लीक हो रहे हैं. जो बड़ेबड़े लोग इसमें शामिल हैं उनको क्यों नहीं पकड़ा जा रहा? अब युवाओं को आंदोलन करना होगा, तभी कुछ बदलेगा इस देश में.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply