CricketIndiaTrending

न ग्राउंड स्टाफ रोक पाए न अंपायर, Virat Kohli से मिलने के लिए फैन ने पार की सारी हदें, किंग कोहली के रिएक्शन ने लूटी महफिल

Virat Kohli: मैच के दौरान विराट कोहली जब बल्लेबाजी कर रहे थे तभी एक फैन उनसे मिलने के लिए क्रिकेट स्टेडियम में घुस गया। इस क्रिकेट फैन की किंग कोहली के प्रति ऐसी दीवानगी थी जिसने जिसे सिक्योरिटी गार्ड, अंपायर भी नहीं रोक पाए।

न ग्राउंड स्टाफ रोक पाए न अंपायर, Virat Kohli से मिलने के लिए फैन ने पार की सारी हदें, किंग कोहली के रिएक्शन ने लूटी महफिल
न ग्राउंड स्टाफ रोक पाए न अंपायर, Virat Kohli से मिलने के लिए फैन ने पार की सारी हदें, किंग कोहली के रिएक्शन ने लूटी महफिल

RCB vs KKR, Virat Kohli: आईपीएल 2026 में बुधवार, 13 मई को आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। केकेआर के खिलाफ इस मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से नाबाद शतकीय पारी देखने को मिली।

मैच के दौरान विराट कोहली जब बल्लेबाजी कर रहे थे तभी एक फैन उनसे मिलने के लिए क्रिकेट स्टेडियम में घुस गया। इस क्रिकेट फैन की किंग कोहली के प्रति ऐसी दीवानगी थी जिसने जिसे सिक्योरिटी गार्ड, अंपायर भी नहीं रोक पाए। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

Virat Kohli से मिलने के लिए फैन ने की हदें पार

कोलकाता के खिलाफ रायपुर में जब विराट कोहली बैटिंग कर रहे थे, उसी वक्त एक फैन दर्शकदीर्घा की ओर से दौड़ता हुआ किंग कोहली के पास आया। इस दौरान इस फैन को रोकने की कोशिश अंपायरों ने भी की लेकिन ये प्रशंसक किसी के हाथ न लगा। कोहली पगलू ये फैन सीधा विराट कोहली के पास पहुंचा और झुककर उनके पैर छुए।

Virat Kohli ने लूटी महफिल

पहले तो आरसीबी स्टार बल्लेबाजी हैरान रह गए लेकिन फिर वो स्थिति को समझ गए क्योंकि ऐसा उनके साथ लाखों बार हो चुका है। कोहली ने पहले उस फैन को उठाया और फिर गले लगाते हुए सुरक्षाकर्मियों से उसे आराम से ले जाने का इशारा किया। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और सभी कोहली के इस गेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, ये कोहली का पिछले साल का यानी आईपीएल 2025 का वीडियो है।

What could be the fine for this fanboy? 😭 pic.twitter.com/CeOLAZtMW9

— AdityaVarma May 14, 2026

Virat Kohli: कोहली का ‘विराट’ शतक

रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ लाजवाब बैटिंग की। विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक लगाया। वहीं टी20 में उनके अब 10 शतक हो गए हैं। विराट कोहली ने महज 58 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए। बता दें कि कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली लगातार 2 मैचों में डक पर आउट हुए थे। विराट कोहली इस ने 60 बॉल पर नाबाद 105 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 175 का रहा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply