Bihar

पटना में ‘ब्लैकआउट’ बना कातिलों की ढाल, मसाला कारोबारी को गोलियों से भूना; सिर में मारी गोली

Murder In Blackout: बिहार के राजधानी पटना से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सरकार की पहल पर गुरुवार देर शाम शहर में ब्लैकआउट मॉकड्रिल की जा रही थी, तभी मौके का फायदा उठाकर बेलगाम हो चुके बदमाशों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पटना में ‘ब्लैकआउट’ बना कातिलों की ढाल, मसाला कारोबारी को गोलियों से भूना; सिर में मारी गोली
पटना में ‘ब्लैकआउट’ बना कातिलों की ढाल, मसाला कारोबारी को गोलियों से भूना; सिर में मारी गोली

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरे शहर में ब्लैकआउट था. बदमाशों ने सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट में एक 35 वर्षीय मसाला कारोबारी पिंटू साव उर्फ बड़का की गोली मार दी. बदमाशों ने कारोबारी को हाथपैर या फिर सीने में नहीं बल्कि सिर पर गोली मार दी, जिसे वह तुरंत जमीन गिर गया और उसकी मौत हो गई.

ब्लैकआउट में कारोबारी की हत्या

जब तक कोई कुछ समझ पाता आरोपी घटना को अंजाम देकर और ब्लैकआउट का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज लोग दहशत में आ गए. स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पिंटू को पीएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी देते हुए पुलिस के अधिकारी ने बताया कि ब्लैकआउट के दौरान मसाला व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस दौरान लूटपाट की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पहली नजर में ये हत्याकांड का मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. जांच में पता चला है कि एक हफ्ते पहले पिंटू का किसी से झगड़ा हुआ था. पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है.

सिटी SP ने क्या कहा?

सिटी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने बताया कि जब व्यापारी को गोली मारी को गई तो उनके पिता भी दुकान में उनके पास मौजूद थे. हालांकि, ब्लैकआउट कोई भी आरोपियों को देख नहीं पाया. कुछ छात्रों से पैसों को लेकर विवाद भी बात सामने आई है. सूचना पर एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply