Delhi Gang Rape: दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक महिला के साथ चलती बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है. जिस बस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया वह बिहार में रजिस्टर्ड है. दिल्ली पुलिस की जांच बिहार तक पहुंच सकती है. इस मामले ने एक बार निर्भया कांड की याद दिला दी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है. पीड़ित महिला ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी, तभी सरस्वती विहार इलाके में बस स्टॉप के पास एक स्लीपर बस आकर रुकी. महिला ने गेट पर खड़े युवक जैसे ही पूछा कि ‘भैया टाइम क्या हो रहा? उसने महिला को बस के अंदर खींचकर गेट बंद कर लिया है. इसके बाद एकएक कर ड्राइवर और कंडक्टर ने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और फिर नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास उसे उतारकर फरार हो गए.
चलती बस में महिला से गैंगरेप
इस दौरान महिला चीखतीचिल्लाती रही, लेकिन आरोपियों को उस पर जरा भी तरस नहीं आया. महिला ने घटना के बाद बहुत ही हिम्मत कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद कई टीमें का गठन कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं. अब मामले में वारदात में इस्तेमाल की गई बस के बारे में भी बड़ी जानकारी सामने आई है.
बस की फोरेंसिक जांच शुरू
जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल बस का नंबर BR28P 3949 बताया गया है, जो कि बिहार के गोपालगंज जिले आरटीओ में रजिस्टर्ड बताई जा रही है. बस का संचालन रॉयल ट्रेवल्स एंड कार्गो कंपनी की ओर से किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि पुलिस ने बस को जब्त कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है. मामले में यह भी जांच की जा रही है कि घटना के समय बस में और कौनकौन मौजूद था?
दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 /70 /3 के तहत मामला दर्ज किया है. वही मिली खबर के अनुसार पीड़िता पीतमपुरा की रहने वाली है और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है.



