IndiaTrending

चीन में क्‍या ट्रंप ने जिनपिंग की निजी डायरी पढ़कर की ‘घटिया हरकत’?

बीजिंग: डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार दोपहर को चीन का अपना दौरा पूरा कर लिया है लेकिन इस दौरान उनकी की गई एक कथित हरकत इंटरनेट पर छा गई है। बीजिंग में हुई हाईप्रोफाइल अमेरिकाचीन समिट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो से ट्रंप के कथित बर्ताव पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई। इस छोटे से एडिटेड वीडियो में दिखाया जा रहा है कि ट्रंप कथित तौर पर शी जिनपिंग की निजी डायरी पढ़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। सोशल यूजर्स का कहना है कि राष्ट्रपति पद पर बैठा इंसान किसी की डायरी या फाइल में कैसे झांक सकता है। वहीं वाइट हाउस के पूरे वीडियो को देखें तो वायरल वीडियो का सच सामने आ जाएगा। असल में डोनाल्‍ड ट्रंप अपने लिए रखी गई डायरी को ही देख रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि इस डायरी पर अमेरिका का लोगो भी बना हुआ है।

चीन में क्‍या ट्रंप ने जिनपिंग की निजी डायरी पढ़कर की ‘घटिया हरकत’?
चीन में क्‍या ट्रंप ने जिनपिंग की निजी डायरी पढ़कर की ‘घटिया हरकत’?

वाइट हाउस की ओर से जारी वीडियो में 2 म‍िनट के बाद पूरे घटनाक्रम को द‍िखाया गया है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि डोनाल्‍ड ट्रंप अपने लिए रखी डायरी को ही पढ़ रहे हैं। इसमें गड़बड़ी यह हुई है कि इस डायरी को ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच रखा गया था। इससे वीडियो वायरल वीडियो में दावा किया गया कि यह डायरी शी जिनपिंग की है। लेकिन अगर वाइट हाउस के असली वीडियो को देखें तो उसमें डायरी पर अमेरिका सरकार का लोगो साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है।

चीन दौरे पर क्या बोले ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चीन का दौरा खत्म करने से पहले कहा कि चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से उनकी मुलाकात अच्छी रही। इस दौरान दोनों शीर्ष नेताओं के बीच तकनीक, व्यापार समेत कई मुद्दों पर गंभीर बातचीत हुई। ट्रंप ने कहा कि बीजिंग में हुई मीटिंग के दौरान उनके और शी के बीच शानदार ट्रेड डील हुई है।

डोनाल्ड ट्रंप के वॉशिंगटन के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने शी जिनपिंग के साथ बीजिंग के झोंगनानहाई लीडरशिप कंपाउंड में द्विपक्षीय मीटिंग और लंच किया। ट्रंप ने यह भी बताया कि शी के सितंबर में अमेरिका आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध बहुत मजबूत है और हमने कुछ बहुत अच्छे काम किए हैं।

ताइवान से लेकर होर्मुज तक पर हुई बात

इससे पहले दोनों नेताओं ने गुरुवार को दो घंटे से ज्यादा समय तक बंद कमरे में मीटिंग की थी, जिसमें व्यापार, ईरान और ताइवान पर चर्चा हुई। बाद में ट्रंप ने बातचीत को बहुत बढ़िया बताया। मीटिंग के बाद फॉक्स न्यूज से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि शी ने उनसे कहा कि चीन ईरान को सैन्य उपकरण नहीं देगा। ट्रंप ने इसे बड़ा बयान बताया और यह भी कहा कि शी होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने में मदद करना चाहते थे, जो ईरान से जुड़े चल रहे झगड़े के बीच असल में बंद है। चीन ईरान का सबसे बड़ा तेल खरीदार बना हुआ है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply